एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले ट्रेनिंग लेगी टीम इंडिया, करीब 12 साल बाद डोमिनिका में टेस्ट

IND vs WI Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया करीब एक हफ्ते के लिए ट्रेनिंग लेगी.

India vs Westindies Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत ने इसके लिए  टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा को टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी सौंपी है. वहीं टेस्ट के लिए अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तान बनाया है. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले करीब एक हफ्ते के लिए विशेष तरह की ट्रेनिंग लेगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया बारबाडोस के ब्रिजटाउन में ट्रेनिंग लेगी. भारतीय टीम इसके बाद डोमिनिका में टेस्ट खेलेगी. 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. अब वह एक बार फिर टेस्ट मैच के लिए मैदान में होगी. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया इस सीरीज से पहले एक हफ्ते की ट्रेनिंग लेगी. भारतीय टीम को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान टीम इंडिया टेस्ट सीरीज को लेकर प्लान पर भी काम करेगी. भारतीय टीम के खिलाड़ी 1 या 2 जुलाई तक पहुंच सकते हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा. भारतीय टीम यहां करीब 12 साल बाद खेलेगी. भारत-वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2011 में खेला गया था. यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 204 रन और दूसरी पारी में 322 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 347 रन और दूसरी पारी में 94 रन बनाए. हालांकि मैच ड्रॉ हो गया. भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मैच खेला था.

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.

यह भी पढ़ें : IND vs WI ODI & Test Team: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत ने घोषित की टीम, देखें किसे-किसे मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget