एक्सप्लोरर

IND VS SL: भारत के खिलाफ 25 साल से वनडे सीरीज नहीं जीता है श्रीलंका, जानिए दोनों देशों के बीच एकदिवसीय सीरीज का रिकॉर्ड

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है. मेहमान टीम भारत के खिलाफ 25 साल से एकदिवसीय सीरीज नहीं जीत पाई है.

India vs Sri Lanka ODI Series Records: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी से हो रही है. एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज के जरिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी का आगाज करेगी. यह सीरीज श्रीलंका के लिए भी काफी अहम है. मेहमान टीम भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ लंबे समय से वनडे सीरीज जीतने में नाकाम रही है. वहीं, श्रीलंका के विरुद्ध खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है. भारतीय दल में इन सीनियर खिलाड़ियों के लौटने के बाद टीम इंडिया और मजबूत हो गई है. ऐसे में वनडे सीरीज में भारत के आगे श्रीलंका की राह आसान नहीं होगी. 

25 साल से श्रीलंका नहीं जीता वनडे सीरीज

10 जनवरी को जब श्रीलंका की टीम गुवाहाटी में भारत के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरेगी तो उसका इरादा सीरीज में बढ़त लेने का होगा. मेहमान टीम को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीते लंबा अरसा बीत गया है. दसुन शनाका की टीम इस इतिहास को बदलना चाहेगी. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 1997 में वनडे सीरीज जीती थी. तब से लेकर अब तक उसे हर बार भारत दौरे पर मुंह की खानी पड़ी है. तब भारतीय सरजमीं पर खेले गए चार देशों के टूर्नामेंट में श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब जीता था.

आंकड़ों में भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 19 वनडे सीरीज खेली गई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा. इन 19 वनडे सीरीज में से भारत 14 एकदिवसीय श्रृंखला जीतने में सफल रहा. इस दौरान श्रीलंका सिर्फ 2 वनडे सीरीज जीत पाया. जबकि दोनों देशों के बीच 3 सीरीज ड्रॉ रहीं. भारत के इस दमदार रिकॉर्ड से पता चलता है कि मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें:

IND vs SL: गुवाहाटी में श्रीलंका पहली बार खेलेगा वनडे, जानिए बारसापारा स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का एकदिवसीय रिकॉर्ड

गुवाहाटी वनडे: जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने निकाली वेस्टइंडीज की हवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget