एक्सप्लोरर

IND vs SL: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकता है यह खिलाड़ी, खराब प्रदर्शन बनेगा कारण

India vs Srilanka: अर्शदीप सिंह श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच में काफी महंगे साबित हुए थे. लिहाजा उन्हें निर्णायक मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.

India vs Sri Lanka 3rd T20 Playing 11 Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह घरेलू मैचों में कई बार अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. उनके पास अभी इंटरनेशनल मैचों में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है. हालांकि उन्होंने कुछ मैचों में ही अच्छा परफॉर्म कर नाम कमा लिया है. लेकिन अर्शदीप के लिए भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में खेला गया मैच अच्छा नहीं रहा. वे अपनी नो बॉल्स की वजह से आलोचना का शिकार हुए. अब उन्हें खराब परफॉर्मेंस की वजह से राजकोट टी20 से बाहर किया जा सकता है.

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं. श्रीलंका ने पुणे में 16 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में अर्शदीप ने महज 2 ओवरों में 37 रन लुटा दिए थे. उन्होंने नो बॉल्स की हैट्रिक भी फेंकी. इसी वजह से संभव है कि भारत उन्हें निर्णायक मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दे. अर्शदीप पुणे मैच के बाद आलोचना का शिकार हुए थे.

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पुणे टी20 मैच के बाद युवा खिलाड़ियों का सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा था कि युवा खिलाड़ियों पर भरोसा रखते हुए उन्हें वक्त देना होगा. अगर द्रविड़ के बयान को देखें तो यह भी संभव है कि अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाए. लेकिन इसकी उम्मीद कम है, क्यों कि मुकाबला सीरीज के लिए निर्णायक साबित होगा. ऐसे में भारतीय टीम शायद ही कोई रिस्क लेना चाहे.

अर्शदीप सिंह के अब तक के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 22 टी20 मुकाबलों में 33 विकेट झटके हैं. इस फॉर्मेट के एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 37 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. वे 3 वनडे मैच भी खेल चुके हैं. लेकिन वे वनडे में विकेट नहीं ले पाए हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs SL 3rd T20I: राजकोट में रोहित शर्मा का टूट सकता है रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव पर होगी निगाहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget