एक्सप्लोरर

IND vs SA: क्विंटन डी कॉक बोले, 'अगले साल T20 विश्वकप से पहले अधिक से अधिक मैच खेलना चाहते हैं'

IND vs SA: मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने दूसरे टी20 से पहले कहा है कि वो अगले साल टी20 विश्वकप के नज़रिये से इस सीरीज़ को खेलने आए हैं.

कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज़ का आगाज़ होने जा रहा है. तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला बारिश में धुलने के बाद अब दोनों टीमों कल मोहाली में स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले से पहले मेहमान टीम के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने प्रेस कॉंफ्रेंस में पहला मैच धुलने पर निराशा जताई. साथ ही कहा कि वो अगले साल होने वाले विश्वकप के नज़रिये से इस सीरीज़ को खेलने आए हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डी कॉक ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप से पहले अधिक से अधिक मैच खेलना चाहती है. भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब बुधवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. डी कॉक ने मैच की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वाकई, यह थोड़ा नकारात्मक है. हम धर्मशाला में खेलना चाहते थे. टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हम अधिक से अधिक मैच खेलना चाहते हैं, ऐसे में मैच गंवा देना आदर्श स्थिति नहीं है. लेकिन जो भी आपके सामने हैं. अब यह दो मैचों की सीरीज है और यह काफी रोमांचक होने वाला है." विराट कोहली और कगिसो रबाडा के मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, "दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं. कोहली और रबाडा में अच्छी प्रतिस्पर्धा है. वे अपने-अपने खेल के तरीके में काफी आक्रामक रहना चाहते हैं. दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा होना, दर्शकों के लिए अच्छी बात है." अब इस सीरीज़ में सिर्फ दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसे जीतने वाली टीम सीरीज़ पर अपना कब्जा जमाएगी और अगले साल टी20 विश्वकप की अपनी तैयारियों का जायजा लेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget