एक्सप्लोरर

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम अगर मैच हारी तो न्यूजीलैंड जीत जाएगा सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे की शुरूआत हो चुकी है जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच की शुरूआत हो चुकी है. यहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इससे पहले भी यहां हुए टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जहां टीम इंडिया को फायदा मिला था. ये मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है. यहां टीम इंडिया में 3 बदलाव हुए है जहां टेस्ट क्रिकेट के लिए मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है तो वहीं नवदीप सैनी को पेस अटैक लिए वापस बुलाया गया है जबकि कुलदीप यादव की जगह इस बार चहल को खिलाया गया है. ये सीरीज तीन मैचों की वनडे सीरीज है जहां पहला मैच न्यूजीलैंड जीत चुकी है. ऐसे में ये मैच भारत के लिए करो या मरो वाला होगा. क्योंकि टीम अगर ये मैच हारती है तो टीम ये सीरीज भी हार जाएगी. ऐसे में टीम इंडिया की वापसी बेहद जरूरी है. पहले वनडे में भारत की गेंदबाजी कमजोर रही थी जो विशाल स्कोर का बचाव नहीं कर पाई थी. कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने जमकर रन लुटाए थे तो वहीं अनुभवी रॉस टेलर के सामने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह भी कुछ नहीं कर पाए थे. टेलर ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई थी. उन्हें इसमें हेनरी निकोलस,  कप्तान टॉम लाथम का भी अच्छा साथ मिला था. यह लाथम और टेलर की जोड़ी ही थी जिसने मध्य के ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी कर भारत की गिरफ्त से मैच छीन लिया था. इन दोनों बल्लेबाजों ने मार्टिन गुप्टिल और निकोलस द्वारा दी गई बेहतरीन शुरुआत पर पारी बुनी थी. भारतीय गेंदबाजों के लिए यह चारों एक बार फिर सिरदर्द बन सकते हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन निश्चित तौर पर पहले मैच से सीख नई रणनीति के साथ उतरेंगे. दोनों टीमें: भारत: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह. न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), हामिश बेनेट, टॉम ब्लेंडल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, जिमी नीशम, टिम साउदी, मार्क चैपमैन और काइल जैमिसन.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget