एक्सप्लोरर

IND vs ENG T20 Live Streaming: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

INDW vs ENGW Live: आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप में आज इंग्लैंड और भारत की महिला टीमों के बीच मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी.

India Women vs England Women Live Updates: साउथ अफ्रीका में चल रहे आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें के बीच मैच खेला जाएगा. इस विश्व कप में अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतर रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 2 मैच खेले हैं जिन्हें जीतने में टीम सफल रही. अगर तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम इंग्लैंड को हराने में सफल रहती है तो वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगी. भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक 2-2 मैच खेल चुकी हैं. दोनों ही टीमों में अपने सभी मैच जीते हैं. लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड शीर्ष पर है. आइए आपको बताते हैं कि भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं. 

ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा भारत

भारतीय महिला टीम इस विश्व कप में अब तक अजेय रही है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. वहीं दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात दी. इस तरह भारत ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में 2 मैच खेले हैं जिनमें जीतने में सफलता हासिल की. 18 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. क्योंकि इस विश्व कप में इंग्लिश टीम की गेंदबाजों ने अब तक शानदार बॉलिंग की है. 

कब खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा.  

कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप मैच?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला गेकबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. 

भारतीय स्मयानुसार कितने बजे से खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा. मैच से आधा घंटा पहले यानी 6 बजे टॉस होगा.

किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है. इसका प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी उपलब्ध रहेगा. जिन यूजर्स के पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा मैच की पल-पल की अपडेट्स https://www.abplive.com/ पर उपलब्ध रहेगी. 

यह भी पढ़ें:

पृथ्वी शॉ-सपना गिल सेल्फी विवाद में पुलिस ने कसा शिकंजा, फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget