एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ इंग्लैंड को लग सकता है झटका, स्टार खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई टेंशन!

Jack Leach Injury: इंग्लैंड को हैदराबाद टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ा झटका लगा है. जैक लीच चोटिल हो गए हैं. यह खबर इंग्लैंड की टेंशन बढ़ा सकती है.

Jack Leach injury IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन तक इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर थी. भारत ने 175 रनों की बढ़त बना ली है. इस बीच इसको एक करारा झटका लगा है. टीम के गेंदबाज जैक लीच चोटिल हो गए हैं. लीच के घुटने में चोट लगी है. उनकी चोट इंग्लैंड की टेंशन बढ़ा सकती है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि वे तीसरे दिन गेंदबाजी करेंगे या नहीं. 

लीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के मुख्य स्पिन बॉलर हैं. उनका चोटिल होना टीम को नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल लीच मैच के पहले दिन ही चोटिल हो गए थे. वे बाउंड्री रोकने की कोशिश में चोटिल हुए थे और इसके बाद दूसरे दिन घुटने में गंभीर चोट लगा बैठे. लीच ने टीम इंडिया के खिलाफ अच्छी बॉलिंग की है. उन्होंने 25 ओवरों में 54 रन देकर एक विकेट लिया है. इसके साथ ही 6 मेडन ओवर भी निकाले हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के स्पिन बॉलिंग कोच जीतन पटेल ने भी लीच की चोट को लेकर पुष्टि की है. हालांकि वे शनिवार को बॉलिंग करेंगे या नहीं, इस पर अपडेट नहीं मिला है.

क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक जीतन पटेल ने कहा, ''लीच को गंभीर चोट लगी है. उन्हें जब दूसरे दिन आउटफील्ड में देखा तो फील्डिंग के दौरान मुश्किल का सामना करते हुए नजर आ रहे थे. लीच पहले दिन चोटिल हो गए थे. उनका घुटना फील्डिंग के दौरान फाइन लेग पर मैदान से टकरा गया था. इसके बाद से ही दिक्कत शुरू हो गई.''

बता दें कि लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर जैक लीच इंग्लैंड के लिए कई मौकों पर शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 35 टेस्ट मैचों में 125 विकेट झटके हैं. लीच का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: यशस्वी-राहुल के बाद इंग्लैंड पर हावी हुए जडेजा, हैदराबाद टेस्ट में कैसे बैकफुट पर चली गई टीम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget