एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत, जानिए World Test Championship में कहां है टीम इंडिया

इस जीत के बाद टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत अब 69.7 प्रतिशत यानी कुल 460 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है.

Ind Vs Eng: लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (5/60) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (3/53) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है. मैच के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

भारत की ओर से अक्षर और अश्विन के अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 रन देकर दो विकेट लिए. यह रनों के लिहाज से भारत की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है.

इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था लेकिन टीम इंडिया ने दूसरा मैच जीत कर इंग्लिश टीम से हिसाब बराबर कर लिया. अब दोनों टीमें अहमदाबाद का रुख करेंगी, जहां मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में 24 फरवरी से डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा.

इस जीत के बाद टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत अब 69.7 प्रतिशत यानी कुल 460 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है.टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में यह छठी सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें चार में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं एक मैच ड्रा रहा है. अब भारत अगर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 या 3-1 से हरा देता है तो वह इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा.

अश्विन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अश्विन ने पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट लिए थे. इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 106 रन की शतकीय पारी खेली और 53 रन देकर तीन विकेट निकाले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget