एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर की भविष्यवाणी, कहा- भारत इस तरह जीतेगा टेस्ट सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारत ये सीरीज 2-0 या 2-1 से जीतेगा.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड ने विदेशी धरती पर लगातार पांच टेस्ट जीते हैं. साथ ही उसके सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में भी हैं. इसी को देखते हुए कई पूर्व दिग्गजों का मानना है कि इंग्लैंड टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है. हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व लेग स्पिनर मोंटी पनेसर का कुछ अलग ही मानना है.

2012 में इंग्लैंड को भारत में सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले मोंटी पनेसर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता है कि भारत इस सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर पाएगा. मेरे हिसाब से भारत ही यह सीरीज जीतेगा, लेकिन भारत के पक्ष में नतीजा 2-0 या 2-1 से होगा."

पनेसर ने अपनी भविष्यवाणी के पीछे का कारण बताते हुए कहा, "इंग्लैंड की बल्लेबाजी इस सीरीज में उसकी कमजोरी साबित होगी. क्योंकि आप देख सकते हैं कि उसके सलामी बल्लेबाज़ स्पिनर्स के खिलाफ आउट हो रहे हैं. भारतीय टीम इसका पूरा फायदा उठाएगी. इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज़ जो रूट की तरह स्पिन नहीं खेल पाएंगे, इसलिए भारत इस सीरीज में फेवरेट रहेगी."

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अनुभवी बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो और ऑलराउंडर सैम कर्रन को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है. हालांकि, चयनकर्ताओं के इस फैसले की कई पूर्व क्रिकेटर आलोचना कर रहे हैं.

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम- जो रूट (कप्तान), जोफ्रा ऑर्चर, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉले, बेन फोक्स, डैनियल लॉरेंस, जैक लीच, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन और क्रिस वोक्स.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ का मानना- टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजों के अनुकूल हो सकते हैं विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget