एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: 'हिम्मत है तो आ...', रवींद्र जडेजा ने ललकारा तो डरकर पीछे हुए जो रुट; देखें वीडियो

Joe Root vs Ravindra Jadeja: भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के पहले दिन जो रुट अपना शतक पूरा करना चाहते थे, लेकिन रवींद्र जडेजा की ललकार से वह डर गए और ऐसा नहीं हो सका.

भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन जो रुट 98 रन पर खेल रहे थे. बेन स्टोक्स के साथ 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे रुट ने दौड़कर एक रन लिया, वह दूसरा रन भी लेना चाहते थे लेकिन गेंद रवींद्र जडेजा के हाथों में गई थी. जडेजा ने उन्हें खुल्लम खुल्ला चैलेंज दिया कि दूसरा रन लेकर दिखाओ, लेकिन रुट वापस पीछे चले गए और उनका ये डर वाजिब भी था.

रवींद्र जडेजा की ललकार से डरे जो रुट

ये तब का वाकया है जब जो रुट 190 गेंदों पर 98 रन बनाकर खेल रहे थे, दिन का खेल खत्म होने वाला था. आखिरी ओवर आकाश दीप डाल रहे थे, इस ओवर की चौथी गेंद पर रुट ने एक शॉट मारा जो बॉउंड्री के पास खड़े रवींद्र जडेजा के हाथों में गया. रुट और स्टोक्स ने एक रन तेजी से दौड़कर पूरा किया और दूसरे रन के लिए रुट आधी क्रीज तक आ गए. लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि गेंद जडेजा के पास है तो वो रुक गए.

जडेजा ने रुट को खुला चैलेंज दिया और हाथों से इशारा करते हुए कहा कि आ दूसरा रन लेकर दिखा. इस पर रुट पीछे हटने लगे, फिर जडेजा ने गेंद नीचे तक रख दी और फिर इशारे में कहा कि लो दूसरा रन. रुट ने दूसरे रन लेने की गलती नहीं की और मुस्कुराते हुए पीछे हट गए, इस कारण वह पहले दिन अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. जडेजा को दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर में गिना जाता है, इसलिए दुनिया के सभी बल्लेबाज उनसे खौफ खाते हैं.

रुट इतिहास रचने के करीब

जो रुट को दूसरे दिन अपना शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 1 रन बनाना है, वह 99 पर खेल रहे हैं. वह 1 रन बनाते ही सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले वो प्लेयर बन जाएंगे, जो अभी वर्तमान में खेल रहे हैं. अभी उनके और स्टीव स्मिथ के 36-36 शतक हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर- 51
  2. जैक कैलिस- 45
  3. रिकी पॉन्टिंग- 41
  4. कुमार संगाकारा- 38
  5. स्टीव स्मिथ- 36
  6. जो रुट- 36
  7. राहुल द्रविड़- 36
  8. यूनिस खान- 34
  9. सुनील गावस्कर- 34
  10. ब्रायन लारा- 34

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget