एक्सप्लोरर

IND vs ENG: पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच गुरुवार, 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाना है. यहां जानें इस मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल्स.

IND vs ENG 1st ODI Match Preview In Hindi: टी20 के रोमांच के बाद अब वनडे की बारी है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 6 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इंग्लैंड की नजरें टी20 में मिली तगड़ी हार का बदला लेने पर रहेंगी, वहीं भारतीय टीम एक बार फिर अंग्रेजों को रौंदने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

वैसे, इंग्लैंड कोई कमजोर टीम नहीं है. टी20 सीरीज में कई मौकों पर अंग्रेजों ने भारत को चुनौती दी थी. वनडे में भी जोस बटलर की टीम कठिन सवाल पूछ सकती है. हालांकि, भारत को भारत में हराना, दुनिया की किसी भी टीम के लिए टेढ़ी खीर से कम नहीं है. कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय जरूर है, लेकिन अब फॉर्मेट और कंडीशंस अलग हैं. ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी बल्ले से माकूल जवाब दे सकते हैं. 

नागपुर की पिच रिपोर्ट (IND vs ENG 1st ODI Pitch Report)

नागपुर की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद रहती है, लेकिन यहां बड़े बड़े स्कोर भी बनते हैं. पिच क्यूरेटर के मुताबिक, पिच 300 प्लस स्कोर वाली है. ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि, भारत तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है. ऐसे में इंग्लैंड के लिए भारत के स्पिन अटैक का सामना करना आसान नहीं होने वाला है. 

मैच प्रिडिक्शन (IND vs ENG 1st ODI Match Prediction)

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. हालांकि, जीत की दावेदार टीम इंडिया है. इंग्लैंड की टीम भले ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में सिर्फ एक मैच जीत सकी थी, लेकिन वनडे सीरीज में अंग्रेज खिलाड़ी हैरान कर सकते हैं. फिर भी जीत का पलड़ा भारत की तरफ झुका है. 

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, ब्रायडेन कार्स, आदिल रशीद, गस एटकिंसन/साकिब महमूद और मार्क वुड. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget