एक्सप्लोरर

IND vs BAN: चेन्नई में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बांग्लादेश के उड़ा न दे होश! अश्विन साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

India vs Bangladesh: भारत का चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभी तक टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है. टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का पहला मैच यहीं खेलेगी.

India vs Bangladesh Test: टीम इंडिया चेन्नई में जल्द ही टेस्ट मैच के लिए प्रैक्टिस शुरू करेगी. भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया का अभी तक यहां टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इसके साथ-साथ विराट कोहली भी यहां टेस्ट में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. कोहली के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन का भी चेन्नई में टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है. वे इस बार भी कमाल दिखा सकते हैं.

टीम इंडिया ने चेन्नई में अभी तक कुल 34 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं 7 मैचों में हार का सामना किया है. भारत के 11 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. वहीं एक मैच टाई हुआ है. टीम इंडिया ने चेन्नई में आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में खेला था. यह मुकाबला भारत ने 317 रनों के अंतर से जीता था. हालांकि इससे पहले उसे इंग्लैंड ने यहां हरा दिया था.

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है. इसमें विराट कोहली को भी शामिल किया गया है. कोहली ने चेन्नई में अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 6 पारियों में 267 रन बनाए हैं. कोहली ने चेन्नई में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. वे टीम इंडिया के लिए यहां गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. 

अश्विन भी टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं. उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 229 रन बनाए हैं. इसके साथ-साथ विकेट भी झटके हैं. अश्विन ने चेन्नई में 8 टेस्ट पारियों में 30 विकेट झटके हैं. उनका एक पारी में 103 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

चेन्नई टेस्ट के लिए भारत की टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल.

यह भी पढ़ें : दिलीप ट्रॉफी में ईशान किशन का ताबड़तोड़ शतक, लेकिन क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget