एक्सप्लोरर

IND vs AUS: दूसरे प्रैक्टिस मैच में मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका, इन खिलाड़ियों को मिलेगा आराम

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी इस समय ए टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास भी टेस्ट सीरीज से पहले लय में लौटनेे का अवसर है.

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच शुक्रवार से दूसरा अभ्यास मैच खेला जाएगा. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, तो वहीं मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है. भारतीय टीम के पास 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले लय में लौटने का यह बेहतरीन मौका है. पिछले अभ्यास मैच में कुछ बल्लेबाजों ने निराश किया था. ऐसे में कप्तान कोहली दूसरे खिलाड़ियों को इस अभ्यास मैच में मैदान पर उतार सकते हैं.

यह तीन दिवसीय अभ्यास मैच डे-नाइट फॉर्मेट का होगा, जिसमें कप्तान विराट कोहली संभवत: बाहर बैठ सकते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को खिलाएगा या नहीं. कोहली ने पहले कहा था कि वह बुमराह, शमी और राहुल जो तीनों प्रारूप खेल रहे हैं, उन्हें आराम की जरूरत है. भारत ने हाल ही में 12 दिनों में छह सीमित ओवरों के मैच खेले हैं. इसलिए उन्हें आराम दिया जा सकता है.

रवींद्र जडेजा एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी प्रारूपों में खेलते हैं, लेकिन वह कनकशन के कारण बाहर हैं. भारत के दो प्रमुख गेंदबाजों का न खेलना आस्ट्रेलिया के टेस्ट खिलाड़ियों को उनके खिलाफ खेलने के अभ्यास का मौका नहीं देगा. आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी इस समय ए टीम का हिस्सा हैं. जोए बर्न्‍स और कैमरून ग्रीन दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो ए टीम में हैं और टेस्ट सीरीज में भी खेलेंगे.

बर्न्‍स के साथ सलामी बल्लेबाज कौन होगा इस पर अभी भी संशय है. युवा विल पुकोवस्की डेविड वार्नर का स्थान लेने वाले थे लेकिन वह कनकशन के कारण निगरानी में हैं. पहले अभ्यास मैच में उन्हें कार्तिक त्यागी की गेंद उनके सिर पर लग गई थी. पुकोवस्की की गैरमौजूदगी में बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस हैरिस को पारी की शुरुआत करने भेजा जा सकता है. वह हालांकि टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं.

भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है क्योंकि पिछले अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी विफल रही थी. यह भी देखना दिलचस्प होगा कि राहुल को आराम दिया जाता है या नहीं. या फिर दोनों में से किसी एक युवा खिलाड़ी को मयंक के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जाएगा. भारत किस विकेटकीपर को इस मैच में आजमाता है यह भी काफी अहम होगा. रिद्धिमान साहा ने पहले वार्मअप मैच में विकेटकीपिंग की थी और इसलिए दूसरे मैच में ऋषभ पंत को देखा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget