एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कुलदीप यादव ने तीसरे वनडे में खराब किया DRS, वीडियो में देखें कैसे गुस्सा हो गए रोहित

Rohit Sharma VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित, कुलदीप पर काफी गुस्सा हुए. दरअसल कुलदीप ने कप्तान को भरोसे में लेकर डीआरएस लिया जो उनके पक्ष में नहीं रहा.

Rohit Sharma On Kuldeep Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला गया. इस मुकाबले में कंगारुओं ने भारत को 21 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. भारत की टीम चार साल बाद अपने होम ग्राउंड पर एकदिवसीय श्रृंखला हारी है. इससे पहले भारत साल 2019 में अपनी धरती पर वनडे सीरीज हारा था. तीसरे वनडे में भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव देखने लायक था. इस दौरान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव पर अपना आपा खो दिया. कुलदीप ने डीआरएस लेने के लिए रोहित शर्मा को राजी किया लेकिन डीआरएस पक्ष में नहीं जाने पर वह काफी खफा हुए. 

39वें ओवर की घटना

कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया की पारी का 39वां ओवर फेंकने आए. इस दौरान उनके सामने एश्टन एगर थे. चाइनामैन बॉलर ने एश्टन एगर को गुगली फेंकी. जो उनके बल्ले पर नहीं आई और जाकर पैड पर लगी. कुलदीप ने आउट की अपील की. अंपायर ने अपील को नकार दिया. तब उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा से रिव्यू लेने के लिए कहा. हिटमैन ने रिव्यू लिया. लेकिन रिव्यू के दौरान स्पष्ट हुआ की इंपैक्ट लाइन से बाहर था. इस दौरान रोहित शर्मा विराट कोहली से बात करते नजर आए. जिसके बाद डीआरएस खराब करने को लेकर वह कुलदीप यादव पर काफी नाराज हुए. 

ऐसा रहा ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर 4 टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली. टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में कंगारुओं को 2-1 से शिकस्त दी. इंदौर में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने एक पारी और 132 रन से जीता. वहीं दिल्ली में हुई दूसरे मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इंदौर में खेला गया तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता. जबकि अहमदाबाद में खेला गया चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा. इसके बाद दोनों देशों के बीच एकदिवसीय सीरीज खेली गई. मुंबई में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने मेहमानों के 5 विकेट से हराया. विशाखापट्टनम में हुए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए भारत को 10 विकेट से रौंदा. जबकि, चेन्नई में खेले गए तीसरे मैच में कंगारुओं ने भारत को 21 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. 

यह भी पढ़ें:

Photos: IPL 2023 में सबसे ज्यादा खतरनाक प्रदर्शन कर सकते हैं ये गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget