एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट नहीं खेलना चाहती टीम इंडिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने रखी नई शर्त

IND Vs AUS: टीम इंडिया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वारंटीन प्रोटोकॉल को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. टीम इंडिया अपनी शर्त नहीं माने जाने की स्थिति में ब्रिस्बेन टेस्ट खेलने से इंकार कर सकती है.

IND Vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जाने वाला आखिरी टेस्ट मुश्किल में फंसता हुआ नज़र आ रहा है. टीम इंडिया ने कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल की वजह से ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेलने की इच्छा जताई है. टीम इंडिया को हालांकि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ही दो मैच खेलने में कोई आपत्ति नहीं है.

ब्रिस्बेन में फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से बेहद कड़े नियम लागू किए गए हैं. ब्रिस्बेन पहुंचने पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को एक बार फिर से क्वारंटीन में रहना पड़ सकता है. टीम इंडिया ने साफ किया है कि वह अब अपने खिलाड़ियों को दोबारा से क्वारंटीन में नहीं भेजेगे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर चुके हैं.

ऑस्ट्रेलियन मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ''टीम इंडिया अपने खिलाड़ियों को दोबारा क्वारंटीन भेजे जाने के हक में नहीं है. ब्रिस्बेन में फिलहाल बॉर्डर बंद हैं और वह आने वाले हर शख्स पर क्वारंटीन के बेहद सख्त नियम लागू होते हैं. ब्रिस्बेन में क्वारंटीन के नियमों में छूट नहीं मिलने की स्थिति में टीम इंडिया ने सिडनी में ही दो टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर की है.''

बायो बबल को लेकर छिड़ा नया विवाद

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ब्रिस्बेन में क्वारंटीन के नियमों में छूट मिलेगी या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर अभी तक कोई बात नहीं की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अपने खिलाड़ियों से कहा है कि ब्रिस्बेन में उन्हें सिर्फ मैदान और होटल में ही जाने की इजाजत होगी.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बायो बबल को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों को मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद आइसोलेट कर दिया गया है. बीसीसीआई इस पूरे मामले की जांच कर रहा है.

IPL में RCB के लिए नहीं खेलेंगे डेल स्टेन, संन्यास को लेकर दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट; पडिक्कल-गिल क्रीज पर मौजूद
Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट; पडिक्कल-गिल क्रीज पर मौजूद
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget