एक्सप्लोरर

इस दिन से शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट, मेलबर्न में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा. मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू कर दिया है.

IND vs AUS 4th Melbourne Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मेलबर्न (MCG) में खेला जाएगा. मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है. मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत 26 दिसंबर, गुरुवार से होगी. भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 5 बजे से शुरू होगा. यह बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा. मेलबर्न में टीम इंडिया ने पिछले 12 सालों में कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम मेलबर्न के मैदान पर इस रिकॉर्ड को कायम रखे. 

सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया था, जो बारिश के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ. अब टीम इंडिया मेलबर्न में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट में जीत हासिल कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को बरकार रखना चाहेगी. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी नजरें

मेलबर्न टेस्ट में सबसे ज्यादा फैंस की नजरें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर होंगी. किंग कोहली के बल्ले से सीरीज में अब तक एक शतक निकल चुका है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए हैं. पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में कोहली ने शतक जड़ा था, जबकि रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. 

हालांकि पर्थ के बाद खेले गए बाकी दोनों टेस्ट में विराट कोहली भी फ्लॉप नजर आए. पर्थ के बाद खेले गए एडिलेड टेस्ट में विराट कोहली ने दोनों पारियों में क्रमश: 07 और 11 रन बनाए थे. इसके बाद गाबा टेस्ट की एक पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 03 रन निकले थे. दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने अब तक दो मैचों की 3 पारियों में सिर्फ 19 रन बनाए हैं. 

1-1 से बराबरी पर है सीरीज 

बता दें कि सीरीज अब तक 1-1 से बराबरी पर है. पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत दर्ज की थी. फिर एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. इसके बाद गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. 

 

ये भी पढ़ें...

PAK vs SA: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास, 21वीं सदी में ऐसा करनी वाली बनी पहली टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget