एक्सप्लोरर

सबसे तेज 3000 वनडे रन... IND vs AUS तीसरे मैच में ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास, तोड़ा स्टीव स्मिथ का बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AUS 3rd ODI: ट्रेविस हेड (Travis Head) ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे में 29 रनों की पारी खेली. इसके साथ उन्होंने अपने वनडे करियर के 3000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया है.

ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे में 25 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए. यहां उन्होंने अपने वनडे करियर के 3000 रन पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. हेड ने पहले विकेट के लिए मिशेल मार्श के साथ 61 रनों की साझेदारी की.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श ने सधी हुई शुरुआत दिलाई. दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की, जैसे ही हेड आक्रामक रवैया अपनाने लगे तो वह अपना विकेट गंवा बैठे. उन्हें मोहम्मद सिराज ने 10वें ओवर में आउट किया.

ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास

हेड अब ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, पहले ये रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था. स्मिथ अब वनडे से रिटायरमेंट ले चुके हैं. स्टीव स्मिथ ने 79वीं पारी में 3000 रन पूरे किए थे, हेड की ये 76वीं पारी थी.

बता दें कि दुनिया में सबसे तेज 3000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हाशिम आमला हैं. साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 57 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था. भारत के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज शिखर धवन हैं, धवन ने 72वीं पारी में 3000 वनडे रन पूरे किए थे.

सीरीज हार चुका है भारत 

3 मैचों की वनडे मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले ही अपने नाम कर चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में बारिश से प्रभावित मैच को 7 विकेट से जीता था. दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी.

आज शुभमन गिल एंड टीम सम्मान की लड़ाई लड़ रही है, इतिहास में कभी नहीं हुआ जब ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया में भारत को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो. भारत तीसरा वनडे जीतकर इस अनचाहे रिकॉर्ड से बचना चाहेगी. इस सीरीज के दोनों मैचों में विराट कोहली शून्य पर आउट हुए हैं, आज उनसे मैच जिताऊ पारी की उम्मीद है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget