एक्सप्लोरर

IND-A vs SA-A: अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन चमके सौरभ कुमार, जानें कौन है यह नया भारतीय सितारा

Saurabh Kumar: दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन सौरभ कुमार ने तीन विकेट झटके. उन्होंने हर बार अफ्रीकी खिलाड़ियों की बड़ी साझेदारी को तोड़ने में कामयाबी हासिल की.

Saurabh Kumar In IND-A vs SA-A: एक ओर जहां भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से दो-दो हाथ कर रही है. वहीं, इंडिया-ए भी दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ मैदान में है. इंडिया-ए इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. उसे यहां दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला मुकाबला सेनवेस पार्क में खेला जा रहा है. यहां मैच के पहले दिन तो बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी लेकिन दूसरे दिन 92 ओवर का खेल हुआ. इस खेल में भारत के सौरभ कुमार ने अपनी छाप छोड़ी.

इस मुकाबले में इंडिया-ए के कप्तान श्रीकार भरत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. यहां दक्षिण अफ्रीका-ए के बल्लेबाजों ने पहला विकेट जल्द गंवाने के बाद सधी हुई बल्लेबाजी की. लेकिन जब-जब अफ्रीकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी की ओर बढ़े, तब-तब सौरभ कुमार आगे आए और विकेट निकालते रहे. मैच के दूसरे दिन सौरभ ने 26 ओवर गेंदबाजी की और 83 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए. उन्होंने सबसे पहले यासिन वाली (16) को पवेलियन भेजा. फिर रूबिन हरमन (95) और कोनॉर एस्टरहुईजेन (48) को भी चलता किया. इंडिया-ए की ओर से एकमात्र सौरभ ही सबसे सफल रहे.

लाल गेंद से रिकॉर्ड दमदार
सौरभ कुमार बाएं हाथ के स्पिनर हैं. 30 वर्षीय यह खिलाड़ी बल्ला भी अच्छा घुमाता है. सौरभ सफेद गेंद के मुकाबले लाल गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में ज्यादा सफल रहे हैं. अब तक वह 63 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 274 विकेट चटकाए हैं. यहां उनका बॉलिंग एवरेज 24.16 रहा है. वह 8 मैचों में 10-10 विकेट भी ले चुके हैं.

हो सकते हैं जडेजा का विकल्प
सौरभ इन 63 फर्स्ट क्लास मैचों में 26.94 की औसत से 1940 रन भी बना चुके हैं. उनके नाम दो शतक और 11 अर्धशतक दर्ज है. सौरभ कुमार घरेलू टूर्नामेंट्स में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हैं. 9 साल से वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं हालांकि अब तक उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट कैप नहीं मिली है. अगर वह इसी तरह अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का विकल्प बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

ENG vs WI: वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 में भी इंग्लैंड की हालत खराब, वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से धोया; आंद्रे रसेल का हैरतअंगेज परफॉर्मेंस

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget