एक्सप्लोरर

वसीम जाफर मामले में शिकायत मिलने पर होगी उचित कार्रवाई- त्रिवेंद्र सिंह रावत

जाफर राज्य की टीम की चयन प्रक्रिया में दखल को लेकर नाराज थे और इसी से दुखी होकर उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया. सीएयू के सचिव माहिम वर्मा हालांकि जाफर के दावों को सिरे से खारिज कर चुके हैं

उत्तराखंड राज्य क्रिकेट संघ से विवाद के बाद कोच का पद छोड़ने वाले वसीम जाफर के मामले में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि, इस मामले में शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. जाफर ने कोच का पद क्यों छोड़ा और उनपर जो भी आरोप लग रहे हैं इन सब पर यदि शिकायत मिलती है तो छानबीन जरूर की जाएगी. हल्द्वानी में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान जब इस मामले पर मुख्यमंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "अभी तक दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी इस मसले पर उनसे शिकायत नहीं की है. कुछ लोगों ने मुझसे मिलकर इस मामले को उठाया था. लेकिन अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है. यदि कोई शिकायत मिलती है तो मामले की जांच जरूर होगी."

वसीम जाफर मामले में शिकायत मिलने पर होगी उचित कार्रवाई- त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी कर चुके हैं मुलाकात 

गौरतलब है कि, राज्य क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, उपाध्यक्ष संजय रावत और संयुक्त सचिव अवनीश वर्मा ने रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी. जहां जाफर विवाद पर भी बात हुयी थी. इसके बाद तीनों ही सदस्यों ने क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को पत्र लिख मामले में जांच को लेकर उच्च समिति की बैठक की बात कही थी. राज्य क्रिकेट संघ के एक अधिकारी के अनुसार जाफर द्वारा लगाए गए आरोप बेहद संगीन हैं और इस पर अंदरूनी जांच होना ज़रूरी है.

क्या है विवाद  

जाफर ने उत्तराखंड क्रिकेट संघ को भेजे ई-मेल में लिखा, "मैं बहुत दुखी मन के साथ आप सभी को सूचित कर रहा हूं कि मैं तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे रहा हूं. राज्य के इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के पास असीम संभावनाएं हैं और मैं इनके लिए बेहद दुखी हुं. मैं इन्हें बहुत कुछ सिखाना चाहता था लेकिन खिलाड़ियों के चयन के लिए चयनकर्ताओं और सचिवों के हस्तक्षेप की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है. उत्तराखंड क्रिकेट टीम के मानद सचिव अगर इस तरह के काम के माहौल को विकसित करना चाहते हैं जिसमें मुझे टीम के कल्याण और प्रदर्शन से संबंधित कुछ निर्णय नहीं लेने देंगे, तो मेरे लिए मुख्य कोच के रूप में बने रहने का कोई कारण नहीं है."

सीएयू के सचिव माहिम वर्मा कर चुके हैं जाफर के दावों को खारिज 

सीएयू के सचिव माहिम वर्मा हालांकि जाफर के दावों को सिरे से खारिज कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि "जाफर की बातें बेबुनियाद हैं. राज्य टीम का कोच होने के नाते उन्होंने जिस भी चीज की मांग की थी उन्हें वह सब कुछ उपलब्ध कराया गया था. सत्र की शुरुआत से पहले उन्हें एक महीने का शिविर लगाने की अनुमति भी दी गयी. इसके अलावा हमनें उन्हें अपनी पसंद के बाहरी खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और गेंदबाजी कोच का चयन करने दिया, लेकिन चयन को लेकर उनका हस्तक्षेप बहुत अधिक हो रहा था."  वर्मा ने कहा कि "उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड जाफर के कोच रहते सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं था. इसके बाद टीम के चयनकर्ता कुछ अन्य खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे, लेकिन जाफर अपनी टीम चुनने पर जोर देते रहे, जो सही नहीं हैं क्योंकि चयनकर्ता भी अपना काम करने ही बैठे हैं."

यह भी पढ़ें 

IND vs ENG: मोटेरा के स्टेडियम के मुरीद हुए स्टोक्स और ऋषभ पंत, ट्वीट कर बताया शानदार, जबर्दस्त

IND vs ENG: डिप्रेशन से बाहर निकलने में सचिन की सलाह आयी काम-विराट कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: रवींद्र जडेजा आउट, भारत 300 पार; ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद
Live: रवींद्र जडेजा आउट, भारत 300 पार; ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget