एक्सप्लोरर

World Cup: बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शतकवीर रोहित बने ‘मैन ऑफ द मैच’

बांग्लादेश को इस हार से झटका लगा है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी साथ ही दूसरी टीमों के मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा.

बर्मिघम: भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को रोमांचक मैच में 28 रनों से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. भारत की तरफ से रखे गए 315 रनों के लक्ष्य के सामने बांग्लादेश ने काफी संघर्ष किया, लेकिन 48 ओवरों में सभी विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी. इस जीत के बाद भारत के आठ मैचों में छह जीत, एक हार और एक रद्द मैच के बाद 13 अंक हो गए हैं. वह दूसरे स्थान पर ही कायम हैं. बांग्लादेश को इससे झटका लगा है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी साथ ही दूसरी टीमों के मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा.

भारत ने 50 ओवर में बनाए 314 रन

एजबेस्टन में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी. 'मैन ऑफ द मैच' रहे रोहित शर्मा (104) और लोकेश राहुल (77) ने टीम को शानदार शुरुआत दी. लेकिन, बाद में रफ्तार ऐसी ही नहीं रह सकी. आखिरी के पांच ओवरों में भारतीय टीम 35 रन ही बना सकी और चार विकेट गंवा बैठी. बांग्लादेश के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने 10 ओवरों में 59 रन देकर पांच विकेट लिए. आखिरी ओवर में रहमान ने सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट लिए. भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 314 का स्कोर खड़ा किया.

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड- न्यूजीलैंड मैच पर 3 टीमों की किस्मत दांव पर

World Cup: बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शतकवीर रोहित बने ‘मैन ऑफ द मैच’

शाकिब ने 74 गेंदों में बनाए 66 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश जानती थी कि इस मैच में जीत हासिल करने के लिए एक बार फिर शाकिब को कमाल करना होगा. शाकिब ने अच्छी बल्लेबाजी की और जब तक मैदान पर थे टीम की उम्मीदें जिंदा थीं, लेकिन हार्दिक पांड्या ने 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाकिब को आउट कर बांग्लादेश की जीत की उम्मीदें खत्म कर दीं. शाकिब ने 74 गेंदों का सामना किया और छह चौकों की मदद से 66 रन बनाए. उनके जाने के बाद सब्बीर रहमान (36) और मोहम्मद सैफउद्दीन (नाबाद 51) ने संघर्ष जारी रखा लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 48वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लेकर सैफउद्दीन की बेहतरीन पारी को जाया कर भारत को जीत दिलाई.

सब्बीर और सैफउद्दीन ने सातवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की. बुमराह ने 245 के कुल स्कोर पर इस साझेदारी को तोड़ा. सैफउद्दीन ने फिर रुबले हुसैन (9) के साथ मिलकर टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा. यहां भी बुमराह ने बेहतरीन यॉर्कर से रुबेल को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर मुस्ताफीजुर रहमान को बोल्ड कर भारत को जीत दिलाई और सैफउद्दीन को मायूस किया. सैफउद्दीन ने अपनी नाबाद पारी में 38 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे. बुमराह ने चार विकेट लिए. हार्दिक पांड्या ने भी बांग्लादेश के तीन अहम विकेट अपने नाम किए. युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला.

World Cup 2019: सचिन के बाद वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने रोहित शर्मा

बांग्लादेश को धीमी लेकिन सधी मिली शुरुआत 

बांग्लादेश को शुरुआत धीमी लेकिन सधी मिली थी. तमीम इकबाल (22) और सौम्य सरकार ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े. शमी ने तमीम को पवेलिन भेजा. सरकार और शाकिब ने टीम का स्कोर 74 तक पहुंचा और यहां आते ही पांड्या ने सरकार का विकेट गिरा दिया. शाकिब के साथ मुश्फीकुर रहीम थे. यह जोड़ी भारत के लिए बेहद खतरनाक थी. इन दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़ लिए थे. तभी रहीम, चहल की गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में मिडविकेट पर शमी के हाथों लपके गए.

रहीम (24) के जाने के बाद सब कुछ शाकिब के हाथ में था और लिटन दास (22) उनका अच्छा साथ भी दे रहे थे, लेकिन पांड्या ने इन दोनों को आउट कर मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया. इन दोनों के विकेट के बीच में मोहाद्देक हुसैन (3) को बुमराह ने अपना शिकार बना लिया. सैफउद्दीन, सब्बीर ने अपनी टीम के लिए जीत का संघर्ष जारी तो रखा लेकिन बुमराह ने उसे अंजाम तक पहुंचने से रोक लिया. इससे पहले, रोहित की बेहतरीन बल्लेबाजी ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को खूब परेशान किया. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाया था. इस मैच में जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो लगा कि उन्होंने वहीं से शुरुआत की है. राहुल ने उनका बखूबी साथ दिया.

World Cup: बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शतकवीर रोहित बने ‘मैन ऑफ द मैच’

रोहित को शुरुआत में एक जीवनदान भी मिला. तमीम ने उनका कैच छोड़ दिया. यहां रोहित सिर्फ नौ रनों के निजी स्कोर पर थे. रोहित ने जीवनदार का फायदा उठाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर इस विश्व में अपना चौथा और कुल 26 शतक पूरा किया. अगले ओवर में वह सरकार की गेंद पर लिटन को कैच देकर पवेलियन लौट लिए. उन्होंने राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े. यह विश्व कप में भारत के लिए पहले विकेट की अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. रोहित ने 92 गेंदों का सामना किया और सात चौके व पांच छक्के मारे. रोहित के जाने के बाद राहुल भी तीन ओवर बाद रुबेल हुसैन का शिकार हो गए. उन्होंने 92 गेंदों का सामना किया और छह चौके व एक छक्का मारा.

कप्तान कोहली का विश्व कप का छठा अर्धशतक नहीं लगा सके. रहमान ने उन्हें 237 के कुल स्कोर पर रुबेल के हाथों कैच कराया. कोहली ने 27 गेंदों पर 26 रन बनाए. हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट लिए. अब ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे और भारत को 350 के आस-पास पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन पंत 41 गेंदों में 48 रन बनाकर 45वें ओवर की पहली गेंद पर 277 के कुल स्कोर पर आउट हुए. दिनेश कार्तिक (9) का बल्ला तेजी से रन नहीं बना सका. धोनी ने आखिरी ओवर में शुरुआती दो गेंदों पर एक भी रन नहीं लिया और अगली गेंद पर आउट हो गए. भुवनेश्वर कुमार (2) पांचवीं और मोहम्मद शमी (1) आखिरी गेंद पर आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा...', Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget