एक्सप्लोरर

Champions Trophy: इस दिन चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल होगा अनाउंस! जानें भारत-पाकिस्तान में किसका होगा पत्ता साफ?

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल पर नया अपडेट सामने आया है. जानिए ICC कब टूर्नामेंट का शेड्यूल घोषित करेगा?

ICC Champions Trophy 2025 Schedue: चैंपियंस ट्रॉफी, एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट जिसे अब तक 6 अलग-अलग देश जीत चुके हैं. आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2017 में हुआ था, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे 2025 में इस टूर्नामेंट को वापस लाने का आईसीसी का फैसला गलत है. टूर्नामेंट के आयोजन में करीब 3 महीने बाकी रह गए हैं और अभी तक शेड्यूल पर भी मुहर नहीं लग सकी है. भारत और पाकिस्तान में टकराव के बीच अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसी सप्ताहांत तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान कर सकता है.

आईएएनएस के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि आईसीसी इसी सप्ताह के अंत तक शेड्यूल की घोषणा कर सकता है. भारतीय टीम के विषय पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों से बातचीत चल रही है. दूसरी ओर एक नए बयान में पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी ने कहा है कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया हुआ है और भारत को यदि कोई समस्या है तो उसे पाकिस्तान बोर्ड के अधिकारियों से बात करनी चाहिए.

क्या स्वीकार होगा हाइब्रिड मॉडल?

भारत एक तरफ अपनी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान भेजने से इनकार कर चुका है. ऐसी स्थिति में हाइब्रिड मॉडल का विषय भी खूब उछला है, लेकिन ये हाइब्रिड मॉडल आखिर है क्या? दरअसल 2023 एशिया कप के दौरान भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, ऐसे में PCB को मजबूरन हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करना पड़ा था, जिसके तहत अन्य सभी टीमों के मैच पाकिस्तान और भारतीय टीम के मुकाबले श्रीलंका में करवाए गए थे. मगर पीसीबी अपना रुख बार-बार स्पष्ट कर चुका है कि वह इस बार किसी हाल में हाइब्रिड मॉडल स्वीकारने को तैयार नहीं है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी इस सप्ताह के अंत में क्या फैसला लेने वाला है. क्या भारत की चैंपियंस ट्रॉफी से छुट्टी हो जाएगी? क्या पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनने वाली है? शेड्यूल की घोषणा के साथ ही ऐसे कई सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: ये पारी है विराट कोहली के दिल के सबसे करीब, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का बनाया था भूत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट; पडिक्कल-गिल क्रीज पर मौजूद
Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट; पडिक्कल-गिल क्रीज पर मौजूद
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget