एक्सप्लोरर

ICC Rankings: टी20 के बाद वनडे में भी नंबर वन बनी टीम इंडिया, इंदौर में न्यूजीलैंड को हराकर हासिल की बादशाहत

ICC Rankings: इंदौर में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने 90 रनों से जीत दर्ज कर आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर ली.

ICC Rankings: भारतीय टीम ने टी20 के बाद वनडे में भी नंबर वन टीम का ताज अपने सिर पर सजा लिया है. भारतीय टीम ने इंदौर में न्यूज़ीलैंड को तीसरा वनडे में हराकर यह मुकाम अपने नाम किया. इस मैच में भारतीय टीम ने 90 रनों से जीत दर्ज की. आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय टीम पहले से ही नंबर वन पर मौजूद थी, अब टीम इंडिया वनडे में भी नंबर वन बन गई है. तीन मैचों की सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है. 

इससे पहले श्रीलंका का किया था सूपड़ा साफ

न्यूज़ीलैंड से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज़ खेली थी. उस सीरीज़ में भी टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी. भारतीय टीम ने इस साल अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने सभी में जीत दर्ज की है. भारतीय टीम के 114 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं. वहीं न्यूजीलैंड के 111 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया 112 रेटिंग प्वाइंट्स  के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है. वहीं इंग्लैंड 113 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है. 

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर चार पर मौजूद थी और न्यूज़ीलैंड के सिर पर नंबर वन का ताज सजा हुआ था. अब भारतीय टीम ने इन आंकड़ों पूरी तरह से उलटफेर कर दिया है. न्यूज़ीलैंड चौथे नंबर आ गई है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरी जीत भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हुई. 

इंदौर में ताबड़तोड़ रही भारतीय बल्लेबाज़ी

इंदौर में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी. टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बोर्ड पर लगाए. इसमें रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली. वहीं हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक लगाया. शुभमन गिल ने 78 गेंदों पर 112, रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 101 और हार्दिक पांड्या ने 38 गेंदों में 54 जड़े. इसके जवाब में मेहमान टीम 295 रन ही बना सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget