एक्सप्लोरर

Cape Town Test: न्यूलैंड्स की पिच पर लगेगा बैन! क्या रोहित शर्मा पर भी गिरेगी गाज? जानें क्या है ICC की तैयारी

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला डेढ़ दिन में ही खत्म हो गया था. इसे लेकर अब ICC एक्शन ले सकती है.

Newlands Pitch: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में न्यूलैंड्स पर खेला गया टेस्ट मैच पूरे दो दिन भी नहीं चल पाया था. इस मैच के पहले ही दिन 23 विकेट गिर गए थे. ऐसे में पहले दिन से ही पिच की आलोचना शुरू हो गई थी. अब सामने आया है कि न्यूलैंड्स की इस पिच को डिमेरिट पॉइंट्स मिलना तय है. इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस पिच पर बैन भी लगा सकती है.

रोहित शर्मा द्वारा न्यूलैंड्स की खराब पिच से जुड़े सवाल के जवाब में ICC और मैच रेफरी पर की गई टिप्पणियों पर भी एक्शन की संभावना है लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई रिपोर्ट या दावा सामने नहीं आया है. 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ICC न्यूलैंड्स की पिच को डिमेरिट पॉइंट्स देने की तैयारी में है. वह इस पिच पर प्रतिबंध लगा सकती है. हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा को ICC और मैच रेफरी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा या नहीं.

क्या बोले थे रोहित शर्मा
मैच के महज 107 ओवर में खत्म हो जाने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में रोहित शर्मा से पिच को लेकर कुछ सवाल पूछे गए थे. यहां रोहित शर्मा ने बेबाकी से जवाब दिए थे. रोहित ने पिच को लेकर कहा था, हम सभी ने देखा कि इस टेस्ट मैच में क्या हुआ और पिच कैसी रही. मुझे इस तरह की पिचों पर खेलने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन फिर भारतीय पिचों को लेकर भी इतना हल्ला नहीं होना चाहिए.

इस दौरान रोहित शर्मा ने ICC और मैच रेफरी पर दोहरे मानक अपनाने का आरोप भी लगाया था. उन्होंने कहा था, मैच रेफरी और ICC इन रेटिंग्स को कैसे देखते हैं. आप कैसे रेटिंग देते हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन तटस्थ रहना चाहिए.

न्यूलैंड्स की पिच को डिमैरिट पॉइंट्स मिलना तय
इस मैच के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने पिच की आलोचना की थी. अब मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड पर निर्भर करता है कि वह क्या फैसला लेते हैं. वैसे रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉड के पास न्यूलैंड्स की पिच को खराब या अनफिट रेटिंग देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

यह भी पढ़ें...

Ranji Trophy: पुडुचेरी से बुरी तरह हारी दिल्ली तो कप्तान पर गिरी गाज, बोर्ड ने बीच टूर्नामेंट दूसरे खिलाड़ी को सौंपी कमान

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget