एक्सप्लोरर

मेरी गेंदबाजी का सामना करने के दौरान दबाव में रहते हैं वॉर्नर: कुलदीप यादव


मेरी गेंदबाजी का सामना करने के दौरान दबाव में रहते हैं वॉर्नर: कुलदीप यादव

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविन वॉर्नर को एक से अधिक बार आउट करने का अवसर पाना चाहते हैं और उनका मानना है कि वॉर्नर जब भी उनकी गेंदबाजी का सामना करते हैं, दबाव में रहते हैं.


कुलदीप ने बताया कि चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान वॉर्नर उनकी गेंदों का सामना करते वक्त दबाव में थे और वह एक बार फिर इस दबाव की झलक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के चेहरे पर देखना चाहते हैं. 


कोलकता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुरुवार को एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.


इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप ने कहा, "अगर आप एक अच्छे बल्लेबाज हैं, तो आपको किसी प्रकार का दबाव नहीं महसूस होता. मुझे लगता है कि मेरी गेंदबाजी के दौरान वॉर्नर दबाव में रहते हैं. उन्हें लगता है कि मैं कभी भी उन्हें आउट कर सकता हूं."


कुलदीप ने कहा, "मुझे वॉर्नर के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अच्छा लग रहा है. उनके खिलाफ मैंने योजना तैयार कर रखी है. आशा है कि मैं अगले चार वनडे मैचों में उन्हें आउट करने का मौका हासिल कर पाऊंगा."


चेन्नई में खेले गए वनडे मैच में कुलदीप ने वॉर्नर को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया था.


ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि वॉर्नर, कुलदीप की रणनीति को भांप नहीं पाए. इससे पहले इस साल मार्च में धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मैच में डेब्यू करने के साथ ही कुलदीप ने वॉर्नर को आउट किया था. 


ऑस्ट्रेलिया के सबसे मजबूत बल्लेबाज के बारे में पूछे जाने पर कुलदीप ने कहा कि स्टीव स्मिथ को आउट करना सबसे मुश्किल है. 


कुलदीप ने कहा, "टेस्ट मैचों में मैंने कप्तान स्मिथ को गेंदों का रुख समझते हुए देखा है. उन्हें पता होता है कि किस गेंद का सामना कैसे करना है. मेरे लिए उनके खिलाफ गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल होता है."


भारत के 22 साल के गेंदबाज कुलदीप ने कहा कि उनकी टीम हमेशा चाहेगी कि वॉर्नर जल्दी आउट हो जाएं. अगर एक बार वॉर्नर और स्मिथ आउट हो जाते हैं, तो भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों के पास मैच पर नियंत्रण हासिल करने का असली मौका होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget