एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? जानें समीकरण

Pakistan Team: भारत और पाकिस्तान से मिली हार के बाद भी पाकिस्तान 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. आज हम आपको बताएंगे यह कैसे हो सकता है.

Pakistan Team Chances for World Cup Semi Finals: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर का शिकार हो गई. इस मैच में पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अब तक अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है. वहीं इसके बाद पाकिस्तान टीम के लिए वर्ल्ड कप में आगे का सफर काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान की टीम अभी भी कैसे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी में अभी पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलना है. अपने पहले मुकाबले में भारत और दूसरे में जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान को अब अपने बचे तीनों मैच जीतने होंगे. हालांकि तब भी पाकिस्तान का सेमीफाइनल का टिकट पक्का नहीं होगा.

इन तीन मैचों में जीत के बाद भी पाकिस्तान को किस्मत का सहारा चाहिए होगा और यह उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम अपने तीन मैचों में से दो मैच हार जाए. अगर जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने दोनों मैच जीत जाती है तो पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान टीम तीन मैच जीतने के बाद भी सिर्फ 6 अंक तक ही पहुंच पाएगी.

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को अभी टीम इंडिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड से भिड़ना है. वहीं पाकिस्तान को हराने वाली जिम्बाब्वे को भारत, नीदरलैंड और बांग्लादेश का सामना करना है. ऐसे में पाक टीम और उनके फैंस यही दुआ करेंगे कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे अपने तीन में से दो मुकाबले हार जाए. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज जो स्थिति पाकिस्तान की है ठीक वैसी ही कंडीशन टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2021 में रही थी. जहां टीम इंडिया अपने अंत के तीन मुकाबले जीत गई थी पर वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी.

प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर है टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप बी में टीम इंडिया टॉप पर मौजूद है. टीम इंडिया वर्ल्ड कप में दोनों मुकाबले जीत चुकी है. भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को रोमांचक तरीखे से हराया था. वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को बड़े अंतर से हराया था. इन दो मुकाबले में जीत के साथ ही टीम इंडिया 4 प्वाइंट के साथ टॉप पर मौजूद है. वहीं दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के दो मुकाबले में तीन प्वाइंट है और वह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं और सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है.  

यह भी पढ़ें:

PAK vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद रमीज़ राजा पर भड़के मोहम्मद आमिर, बोले- छुटकारा पाने का वक़्त आ गया

PAK vs ZIM: PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ हार से बेहद निराश दिखे पाक ऑलराउंडर शादाब खान, रोते हुए वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget