एक्सप्लोरर

बड़ी हार के बाद अपने आप में झांकने की जरूरत है: मिकी आर्थर

 


 


 


बड़ी हार के बाद अपने आप में झांकने की जरूरत है: मिकी आर्थर

बर्मिघम: भारत के हाथों चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि इस हार ने टीम को आईना दिखा दिया है. टीम को अपने अंदर झांकने की जरूरत है. 


 


भारत ने रविवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान को 124 रनों से बड़ी हार दी. इस हार के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. 


 


वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने आर्थर के हवाले से लिखा है, "हम काफी खराब खेल खेले. यह हमें आईना दिखाता है कि वनडे में इस समय हम कहां खड़े हैं."


 


मैच के बाद आर्थर ने कहा, "मेरे लिए जो चिंता की बात रही और वो भी शुरू से वो बुनियादी चीजों में ही गलतियां करना. हमने आसान से कैच छोड़े, विकेट के पीछे दौड़ अच्छी नहीं रही. हमने कीपर के हाथ में थ्रो नहीं दी. हमें नहीं पता कि हमारे वैरिएशन को हमें कब उपयोग में लाना है."


 


उन्होंने कहा, "हमने अच्छा ओवर किया और आखिरी गेंद बदली हुई डाली जिस पर बाउंड्री पड़ी. इस तरह की छोटी-छोटी चीजों ने मुझे चिंतित कर दिया है." आर्थर ने कहा, "मेरा मुद्दा डर का है. मेरा मुद्दा खिलाड़ियों के मैदान पर जाने और मैच अपने पक्ष में करने का है और उन्हें यह विश्वास दिलाने का है कि वह मैच को बदल सकते हैं." मैच के दौरान मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज चोटिल हो गए थे. रियाज बल्लेबाजी तक करने नहीं उतरे थे. 


 


चोटों के बारे में आर्थर ने कहा, "मैं नहीं जानता कि उन्हें दर्द क्यों हुआ. इसके लिए मुझे मेडिकल टीम के पास जाना होगा. मैच से पहले वहाब पूरी तरह से फिट थे. फिटनेस टेस्ट में वह सफल रहे थे. लेकिन उन्होंने अच्छा बुरा प्रदर्शन किया. लेकिन उन्हें बड़ी जिम्मेदारी निभानी थी. मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि मैंने उन्हें चुना था. मैंने उन्हें चुना था क्योंकि मैं चाहता था कि वह बड़ी जिम्मेदारी निभाएं. लेकिन दुर्भाग्यवश वह ऐसा कर नहीं सके."


 


इस हार के बाद भी हालांकि आर्थर ने कहा है कि एक दिन के बुरे प्रदर्शन पर उनकी टीम को आंकना सही नहीं है.


 


आर्थर ने कहा, "अगर आप हमारे पिछले एक साल के रिकार्ड पर नजर डालें तो हमने दो सीरीज जीती हैं. हां हमारा का दिन अच्छा नहीं रहा लेकिन हम हमारा सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं. यह एक रात में नहीं होने वाला हम हर दिन कोशिश कर रहे हैं."




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget