एक्सप्लोरर

बीसीसीआई की चयन समिति पर हरभजन सिंह ने उठाए सवाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करूण नायर को भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर हरभजन सिंह ने हैरानी जताई है.

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति पर सवाल उठाए हैं. हरभजन का मानना है कि टीम चयन के मापदंड उनके समझ से परे हैं.

चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा रहे करुण नायर को लगातार छह मैचों में प्लेइंग इलेवन में मौका मिले बिना वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गयी टीम से बाहर कर दिया.

हरभजन ने कहा, ‘‘ यह ऐसा रहस्य है जिसे हल करने की जरूरत है. तीन महीने तक बेंच पर बैठा खिलाड़ी इतना बुरा कैसे हो सकता है कि वह टीम में बने रहने के लायक भी नहीं है.’’

इंटरनेशनल क्रिकेट में अगल-अलग फॉर्मेट में 700 से अधिक विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘यकीन मानिए, नेशनल टीम के चयन के लिए यह चयन समिति जिस तरह का मापदंड अपना रही है उससे मुझे उनकी सोच पर तरस आता है.’’

टर्बनेटर के नाम से पहचाने जाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि वह नायर के दर्द को समझ सकते हैं जो टेस्ट क्रिकेट में वीरेन्द्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अलग-अलग खिलाड़ियों के चयन के लिए अलग-अलग पैमाना अपनाया जा रहा है. कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें सफल होने के लिए कई मौके दिये जाते हैं जबकि दूसरों को असफल होने के लिए भी मौका नहीं मिल रहा है. यह सही नहीं है.’’

हरभजन ने सवाल किया, ‘‘ अगर हनुमा विहारी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सफल नहीं होते है तो आप क्या करेंगे? किसी भी खिलाड़ी के लिए हालांकि मैं ऐसा नहीं चाहूंगा. मेरी शुभकामनाएं विहारी के साथ हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर विहारी सफल नहीं होते हैं तो क्या फिर से नायर को चुना जाएगा, ऐसे में क्या वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आत्मविश्वास से भरे होंगे.’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम चयन से जुड़े सभी लोग सुधार करेंगे.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget