एक्सप्लोरर

हेडन ने कहा, आंकड़े अपनी जगह लेकिन अश्विन से ज्यादा खतरनाक थे हरभजन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन के आंकड़े कमाल के है लेकिन हरभजन सिंह को अपने समय में ज्यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ती थी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन के आंकड़े कमाल के है लेकिन हरभजन सिंह को अपने समय में ज्यादा जिम्मेदारी उठानी पड़ती थी क्योंकि उन्हें तेज गेंदबाजों का साथ उस तरह नहीं मिलता था जैसे अश्विन को मिल रहा है.

अश्विन ने हाल ही में 54 टेस्ट मैच में 300 विकेट लेकर डेनिस लिली का रिकॉर्ड तोड़ा था.

हेडन ने अपने समय में हरभजन का सामना किया है और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुये उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी को करीब से देखा है.

हेडन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आंकड़े हमेशा सच नहीं बोलते लेकिन अश्विन की उपलब्धि उनके लिए उल्लेखनीय सम्मान की भावना जगाती है जिन्होंने सबसे तेजी से 300 विकेट लिये हैं. अगर अश्विन पांच साल और क्रिकेट खेलते है तो वह अपने जमाने के महान खिलाड़ी के तौर पर जाने जाएंगे. उनकी कौशल क्षमता हरभजन की तरह कमाल की है, लेकिन वह हरभजन की तरह आक्रामक गेंदबाज नहीं है.’’
 
उन्होंने दोनों गेंदबाजों की तुलना गेंदबाजी आक्रमण में उन्हें मिले साथ को लेकर किया. हेडन ने कहा, ‘‘अश्विन को हरभजन की तरह आक्रामक होने की जरूरत भी नहीं. हमारे समय के मुकाबले मौजूदा टीम में तेज गेंदबाजों से बेहतर साथ मिलने से उनकी भूमिका अच्छी तरह से परिभाषित है. टीम में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज हैं. इनके अलावा जडेजा टीम के दूसरे स्पिनर है इसलिये अश्विन अपनी भूमिका निभा रहे और उसे सफलता पूर्वक निभा रहे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है हरभजन अपने समय में ज्यादा प्रभावशाली गेंदबाज थे खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर वह विकेट नहीं लेते थे तो टीम मुश्किल में रहती थी. मुझे नहीं लगता कि वेंकटेश प्रसाद अच्छे टेस्ट गेंदबाज थे. हरभजन अकेले रोलमेकर थे.’’ हेडन ने कहा, ‘‘जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को सम्मान के साथ मैं कहना चाहूंगा कि वे आज के दौर के गेंदबाजों की तरह खतरनाक नहीं थे.’’

इस मौके पर विराट कोहली की तुलना स्टीव स्मिथ से किये जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों अपने तरीके से महानता की ओर बढ़ रहे हैं.

टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक और 8000 से अधिक रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘कोहली, स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन एक दूसरे से बिलकुल अलग तरीके के बल्लेबाज हैं और इन सब में अच्छी बात ये है कि वे अपने तरीके से महानता की ओर बढ़ रहे है. इसमें चेतेश्वर पुजारा भी शामिल है जो टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ की शैली में बल्लेबाजी करते है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget