एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से हुआ बाहर!

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलनी है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है.

Gerald Coetzee Out of Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाना है. यह मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. इससे पहले पाकिस्तान में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जानी है, जो 8 फरवरी से 14 फरवरी तक खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को टीम से बाहर कर दिया गया है. इतना ही नहीं कोएत्जी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की दक्षिण अफ्रीका टीम से भी बाहर कर दिया गया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कर दी है.

क्यों बाहर हुए कोएट्जी?
24 वर्षीय गेराल्ड कोएत्जी को एसए20 लीग के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. हालांकि, रिहैबिलिटेशन के बाद वे फिट हो गए और वापसी की तैयारी कर रहे थे. लेकिन जब उन्होंने प्रिटोरिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रैक्टिस के दौरान 10 ओवर गेंदबाजी की, तो उन्हें पीठ में अकड़न महसूस हुई. मेडिकल जांच के बाद पता चला कि गेंदबाजी का भार बढ़ाने से उनकी चोट और बढ़ सकती है. इसीलिए उन्हें तुरंत आराम देने का फैसला किया गया.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने बयान में कहा, "मेडिकल टीम की जांच में पाया गया कि कोएत्जी अगर ज्यादा गेंदबाजी करते हैं, तो उनके चोटिल होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. इसलिए उन्हें टीम से हटाने का फैसला लिया गया."

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका ट्राई-सीरीज का शेड्यूल

  • 08 फरवरी 2025: पहला वनडे, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)
  • 10 फरवरी 2025: दूसरा वनडे, न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)
  • 12 फरवरी 2025: तीसरा वनडे, पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (नेशनल स्टेडियम, कराची)
  • 14 फरवरी 2025: फाइनल मैच, (नेशनल स्टेडियम, कराची)

ट्राई-सीरीज के पहले वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेंबा बावुमा (कप्तान), ईथन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएत्जी, जूनियर डाला, वियान मुल्डर, मिहलाली म्पोंगवाना, सेनुरन मुथुसामी, गीडियन पीटर्स, मीकाएल प्रिंस, जेसन स्मिथ और काइल वेरेनी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दक्षिण अफ्रीका शेड्यूल

  • 21 फरवरी 2025: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (नेशनल स्टेडियम, कराची)
  • 25 फरवरी 2025: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी)
  • 01 मार्च 2025: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (नेशनल स्टेडियम, कराची)

यह भी पढ़ें:
2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पैट कमिंस बाहर! जानें अब कौन बनेगा कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget