एक्सप्लोरर

KL Rahul: 'अगर अच्छा नहीं खेले तो कोई भी आपकी जगह ले लेगा' केएल राहुल की उप कप्तानी जाने पर बोले गौतम गंभीर

KL Rahul's Performance: केएल राहुल इस साल पूरी तरह बेरंग रहे हैं. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनका बल्ला खामोश रहा. वह कप्तान के तौर पर भी बेरंग नजर आए.

Gautham Gambhir on KL Rahul: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए केएल राहुल (KL Rahul) भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए. वनडे टीम में उन्हें जरूर लिया गया लेकिन उनकी उप कप्तानी चली गई. उनकी जगह हार्दिक पांड्या को वनडे टीम का उप कप्तान बना दिया गया. भविष्य के कप्तान के तौर पर देखे जाने वाले केएल राहुल के लिए यह दोहरा झटका था. अब इस पर IPL में केएल राहुल की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर गौतम गंभीर (Gautham Gambhir) का रिएक्शन आया है.

गौतम गंभीर ने कहा है, 'अगर आप अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो कोई और आपकी जगह ले ही लेगा. यह बात संजू सैमसन या केएल राहुल के लिए ही नहीं है, यह विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी लागू होती है. अगर वह नहीं खेलेंगे तो आप टीम में उनकी जगह पर सवाल जरूर उठाएंगे. यही इंटरनेशनल क्रिकेट है. कोई भी शख्स ऐसा नहीं होता कि उसके बिना कुछ हो ही नहीं सकता. तो अब आपके पास तीन वनडे है. आप मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कीजिए और रन बनाइये क्योंकि आखिरी में आपका प्रदर्शन ही आपको टीम में जगह देगा, आपका नाम नहीं.'

इस साल बेरंग रहे केएल राहुल
केएल राहुल के लिए साल 2022 पूरी तरह बेरंग रहा. बल्लेबाजी में तो वह फ्लॉप रहे ही, साथ ही कप्तानी में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. केएल राहुल ने इस साल 16 टी20 इंटरनेशनल खेले. इनमें उन्होंने महज 28.93 की बल्लेबाजी औसत और 126.53 के स्ट्राइक रेट से महज 434 रन बनाए. इस साल उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े. इसमें आधे अर्धशतक छोटी टीमों के खिलाफ आए. एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में तो केएल राहुल पूरी तरह फ्लॉप रहे. अच्छी टीमों के खिलाफ वह बेहद सस्ते में पवेलियन लौटे.

इस साल वनडे में 7 मैचों में की कप्तानी
केएल राहुल ने इस साल 7 वनडे मैचों में कप्तानी की. यहां उन्होंने 6 पारियों में 19.16 की औसत और 68.86 के स्ट्राइक रेट से महज 115 रन बनाए. यानी कप्तान के तौर पर भी वह बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे. वह अपनी कप्तानी में टीम को कुछ खास सफलता भी नहीं दिला सके. संभवतः यही कारण है कि उन्हें श्रीलंका सीरीज में उप कप्तान नहीं बनाया गया है.

यह भी पढ़ें...

Mohammed Siraj: गुम हुआ बैग नहीं मिला तो सिराज ने ट्विटर का लिया सहारा, 'एयर विस्तारा' ने ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget