एक्सप्लोरर

Gambhir-Sreesanth Fight: भयंकर लड़ाई के बाद श्रीसंत ने गौतम पर लगाया गंभीर आरोप, बताया मैदान पर क्या-क्या कहा

Gambhir vs Sreesanth: लेजेंड्स क्रिकेट लीग के एक मैच में गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच में भिड़ंत हो गई. उसके बाद श्रीसंत ने एक लाइव वीडियो में आकर गौतम पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं.

Legends League Cricket: आजकल क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिग्गजों के बीच में लेजेंड्स लीग क्रिकेट खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट में बीती रात गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच में एक मैच खेला गया. इस मैच में गुजरात की ओर से श्रीसंत गेंदबाजी कर रहे थे, और इंडिया कैपिटल्स की ओर से गौतम गंभीर बल्लेबाजी. गौतम गंभीर ने श्रीसंत की कुछ गेंदों पर शानदार छक्के और चौके लगा दिए, और फिर अपने जमाने के इन दोनों आक्रमक क्रिकेटर्स के बीच में तनाव शुरू हो गया.

श्रीसंत ने गंभीर पर लगाया आरोप

कुछ ही देर में बात बढ़ गई, भारत के इन दोनों पूर्व क्रिकेटर्स के बीच में काफी विवाद हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, और क्रिकेट फैन्स के बीच इसकी चर्चाएं शुरू हो गई. इस बीच आज यानी गुरुवार की सुबह श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लाइव वीडियो किया, जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर से हुए मैच के दौरान हुए झगड़े के बारे में बात की. श्रीसंत ने बताया कि गंभीर ने पिच पर बल्लेबाजी करते हुए बार-बार उन्हें गाली दी, उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें फिक्सर कहकर उनका अपमान भी किया.

श्रीसंत ने अपनी वीडियो में कहा कि, "हरेक चैनल पर जाकर बार-बार बोलने से अच्छा है कि मैं लाइव आकर एक ही बार में सबकुछ स्पष्ट कर दूं. जाहिर तौर पर वो (गौतम गंभीर) जहां से आते हैं, उनके पास एक शानदार पीआर टीम है, जिनपर वो काफी पैसे खर्च करते हैं. मैं एक साधारण इंसान हूं. मैं अपने परिवार, और अपने फैन्स के समर्थन के साथ अपनी लड़ाई अकेले लड़ सकता हूं."

अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल

श्रीसंत ने आगे कहा कि, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि, वह मुझे लाइव टेलीविज़न पर, पिच के बीच में लगातार फिक्सर...फिक्सर...फिक्सर... (अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए) फिक्सर कहते रहे. मैं सिर्फ हंसता रहा और उन्हें बोला कि तुम क्या कह रहे हो. मैंने एक बार भी गलत शब्द या अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया. यहां तक कि जब मैं वहां से दूर हट गया, और अंपायर उन्हें रोक रहे थे, तो उन्होंने अंपायर को भी मेरे लिए उसी भाषा का इस्तेमाल किया. वह बार-बार इसी शब्द का इस्तेमाल करते रहे."

 

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर समेत IPL के वो 5 खिलाड़ी, जिन्हें रिलीज करके सालों तक पछतावे में रही दिल्ली की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 GT vs KKR Live Score: 148 पर कोलकाता का छठा विकेट गिरा, रिंकू सिंह फिर फ्लॉप; क्या 200 के पार पहुंचाएंगे ग्रीन?
LIVE: 148 पर कोलकाता का छठा विकेट गिरा, रिंकू सिंह फिर फ्लॉप; क्या 200 के पार पहुंचाएंगे ग्रीन?
चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच
चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच
कौन हैं Connor Esterhuizen, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किया शामिल?
कौन हैं Connor Esterhuizen, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किया शामिल?
IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान
IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान

वीडियोज

Chitra Tripathi : आरक्षण के नाम पर 'खेल'? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Women Reservation Bill
Matka King Review: बड़ा कैनवास, विजय वर्मा और 1960 का दौर
Chitra Tripathi : महिलाओं को हक या सिर्फ राजनीति? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Women Reservation
Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?
Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संविधान पर आक्रमण, हमने रोक दिया', लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन
'संविधान पर आक्रमण, हमने रोक दिया', महिला आरक्षण बिल गिरने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच
चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से हटाई नाकेबंदी, अमेरिका का आया रिएक्शन, ट्रंप बोले- थैंक्यू ईरान
तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से हटाई नाकेबंदी, अमेरिका का आया रिएक्शन, ट्रंप बोले- थैंक्यू ईरान
खाने से लेकर टिकट तक सब स्कैन कर लेगा आईफोन, ऐप्पल कर रही है यह तगड़ी तैयारी
खाने से लेकर टिकट तक सब स्कैन कर लेगा आईफोन, ऐप्पल कर रही है यह तगड़ी तैयारी
Hair Dye Safety: क्या सफेद बालों को रंगने से डैमेज हो सकता है लिवर? हेयर डाई पर सामने आया बड़ा सच
क्या सफेद बालों को रंगने से डैमेज हो सकता है लिवर? हेयर डाई पर सामने आया बड़ा सच
Embed widget