एक्सप्लोरर

INDvsAUS खुश हूं, भारत-आस्ट्रेलिया ने डीआरएस विवाद सुलझा लिया: क्लॉर्क

 


 


 


INDvsAUS खुश हूं, भारत-आस्ट्रेलिया ने डीआरएस विवाद सुलझा लिया: क्लॉर्क

कोलकाता: पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने आज बीसीसीआई और क्रिकेट आस्ट्रेलिया की हाल के डीआरएस विवाद को अच्छी तरह से संभालने के लिये तारीफ की लेकिन उनका मानना है कि 2007-08 की ‘मंकीगेट’ प्रकरण काफी लंबा खींच लिया गया था. बीसीसीआई और सीए ने गुरूवार को इस अध्याय को समाप्त करने का फैसला किया था. बीसीसीआई ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान डीआरएस पर ड्रेसिंग रूम की मदद लेने के लिये आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के खिलाफ आईसीसी में दायर शिकायत वापस ले ली थी. 


 


क्लार्क ने एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह से जुड़े ‘मंकीगेट’ प्रकरण और वर्तमान विवाद को लेकर बात करते हुए कहा, ‘‘मैंने उस समय एससीजी की स्थिति को देखा था. मैं एंड्रयू साइमंड्स का काफी करीबी था. मैंने उससे कहा कि क्या उसके खिलाफ नस्ली टिप्पणी की गयी. यह केवल एंड्रयू के खिलाफ नस्ली टिप्पणी से जुड़ा मसला नहीं था. उसे उसी समय समाप्त किया जाना चाहिए था और खेल भावना से खेल आगे जारी रखना चाहिए था.’’ 


 


उन्होंने कहा,‘‘स्टीव स्मिथ की घटना को देखो. उन्होंने इसे अच्छी तरह से संभाला. हम जानते हैं कि हम बेहतरीन टेस्ट श्रृंखला खेल रहे हैं. हमें अगले मैच पर ध्यान देना चाहिए. यह मायने नहीं रखता कि मैदान पर आप कितने कड़े हो या आप किसके खिलाफ खेल रहे हो आपको एक दूसरे का पूरा सम्मान करना चाहिए.’’ सिडनी टेस्ट में भारत की 122 रन की हार के बाद हरभजन पर नस्ली टिप्पणी का आरोप लगाया गया. पहले उन पर तीन मैच का प्रतिबंध लगाया गया जिसे बाद में कम किया गया. इसको लेकर दोनों बोर्ड के बीच अदालती द्वंद्व भी चला.  


 


उन्होंने खुलासा किया,‘‘उसी श्रृंखला(2007-08) में मैं बल्लेबाजी कर रहा था और मैंने कुंबले की गुगली पर स्लिप में कैच दे दिया था. मैं क्रीज छोड़कर नहीं गया. मुझे जबकि ऐसा करना चाहिए था. यह एक गलती थी जो मैंने की.’’ 


 


क्लार्क ने कहा,‘‘मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करना अच्छा लगता था. मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था. मैं नहीं जाना चाहता था और बहुत निराश था. मैंने अपने करियर में कई गलतियां की.’’ उन्होंने कहा,‘‘लेकिन मेरा हमेशा मानना है कि मैंने सच्ची खेल भावना से खेल खेला तथा अपने देश और फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधित्व करने को महत्व दिया. मैंने कभी धोखाधड़ी की कोशिश नहीं की. मुझे नहीं लगता कि मेरे करियर की एक दो या तीन घटनाओं पर गौर करना सही होगा लेकिन मैंने पूरी गरिमा के साथ खेल खेला और अपने देश का मान बनाये रखा. ’’


 


इस पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने विराट कोहली की कप्तानी की भी तारीफ की.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget