एक्सप्लोरर

IND v ENG: चेन्नई में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच

कोविड-19 महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है.

चेन्नई: भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी श्रृंखला के दो टेस्ट एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जायेंगे. मेजबान संघ टीएनसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के सचिव आर एस रामास्वामी के अनुसार दो टेस्ट मैच कोविड-19 हालातों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के मुताबिक दर्शकों के बिना खेले जायेंगे.

कोरोना की वजह से दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं

आर एस रामास्वामी ने कहा, ‘‘हां, वायरस से उत्पन्न हालात को देखते हुए बचाव के उपाय के तहत दर्शकों को दो टेस्ट मैचों में स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी.’’ साथ ही 20 जनवरी की तारीख को एक सर्कुलर टीएनसीए सदस्यों को भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि मैचों को दर्शकों के बिना खेलने का फैसला बीसीसीआई के साथ लिया गया है.

बीसीसीआई ने किया किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का फैसला

सर्कुलर के अनुसार, ‘‘कोविड-19 महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है.’’ इसके मुताबिक, ‘‘बीसीसीआई निर्देश के अनुसार एहतियाती कदम के तौर पर पहले दो टेस्ट मैच पांच से 17 फरवरी के बीच एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जायेंगे. ’’

टीमों के 27 जनवरी तक चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है जिसके बाद बायो-बबल में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 परीक्षण कराना होगा. केंद्र सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि आउटडोर खेल गतिविधियां मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ करायी जा सकती हैं. पहला टेस्ट मैच पांच फरवरी से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें-

ट्रैक्टर मार्च: किसानों की तरफ से पेश किए गए शख्स का दावा- चार किसान नेताओं को गोली मारने की रची गई थी साजिश

Birthday Anniversary: जब हिटलर से मिलने पहुंचे नेता जी तो उसने भेज दिया अपने हमशक्लों को, जानिए फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget