एक्सप्लोरर

इंग्लैंड ने 107 साल बाद विदेशी धरती पर जीते लगातार पांच टेस्ट, क्या टीम इंडिया रोक पाएगी विजयी रथ

इंग्लैंड ने पिछली बार विदेशी धरती पर लगातार पांच या उससे ज्यादा टेस्ट मैच 1911 से 1914 के बीच जीते थे. अब 107 साल बाद उसने अपना इतिहास एक बार फिर दोहराया है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 107 साल बाद पहली बार विदेशी धरती पर लगातार पांच टेस्ट मैच जीते हैं. इंग्लैंड ने बीते दिन गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को छह विकेट से मात दी. इंग्लैंड ने पिछली बार विदेशी धरती पर लगातार पांच या उससे ज्यादा टेस्ट मैच 1911 से 1914 के बीच जीते थे.

इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने से पहले 2020 की शुरुआत में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैच जीते थे. उसने केपटाउन में पहला टेस्ट 189 रन से, पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरा टेस्ट पारी और 53 रन से जबकि जोहान्सबर्ग में तीसरा टेस्ट 191 रन से जीता था.

इसके बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में सात विकेट से और दूसरे टेस्ट में छह विकेट से मात दी है. इंग्लैंड ने इससे पहले 107 साल पहले, विदेशी धरती पर लगातार सात टेस्ट मैच जीते थे. उस समय उसने दक्षिण अफ्रीका में तीन और ऑस्ट्रेलिया में दिसंबर 1911 और जनवरी 1914 में चार टेस्ट जीते थे.

क्या टीम इंडिया रोक पाएगी विजयी रथ

श्रीलंका के बाद अब इंग्लैंड के पांच फरवरी से भारत के खिलाफ चेन्नई में चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेलना है. ऐसे में जहां इंग्लैंड की नजरें लगातार विदेशी धरती पर छठी जीत दर्ज करने पर रहेंगी, वहीं टीम इंडिया उसका विजयी रथ रोकना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है.

आठ साल पहले भारत को उसके घर में हरा चुका है इंग्लैंड

इससे पहले जह इंग्लिश टीम दिसंबर 2016 में भारत दौरे पर आई थी, तो उसे टेस्ट सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, 2012-13 में इंग्लैंड एलिस्टर कुक की कप्तानी में भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात दे चुका है. उस समय इंग्लैंड ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीता था.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इन तीन स्पिनर्स को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget