एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रोहित शर्मा से घबराई इंग्लैंड की टीम, ड्रॉन ब्रैडमैन से की जा रही है तुलना

IND Vs ENG: रोहित शर्मा से इंग्लैंड की टीम डरी हुई नज़र आ रही है. रोहित शर्मा का भारतीय पिचों पर रिकॉर्ड लाजवाब है.

IND Vs ENG: 25 जनवरी से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ही इंग्लैंड की टीम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से डरी हुई नज़र आ रही है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने रोहित शर्मा को स्पिन पिचों का डॉन ब्रैडमैन करार दिया है. पनेसर का कहना है कि अगर इंग्लैंड की टीम रोहित शर्मा को जल्दी आउट करने में कामयाब नहीं होती है तो फिर उसके लिए टेस्ट सीरीज जीतने का कोई चांस नहीं है.

2012-13 में इंग्लैंड की टीम भारतीय जमीन पर सीरीज जीतने में कामयाब रही थी. इस जीत का श्रेय पनेसर और स्वॉन को दिया जाता है. स्वॉन सीरीज में 20 विकेट लेने में कामयाब रहे थे, जबकि पनेसर को 17 विकेट हासिल हुए थे. हालांकि इंग्लैंड की टीम में अब स्वॉन और पनेसर के लेवल के स्पिनर नज़र नहीं आ रहे हैं. इसी वजह से पनेसर ने इंग्लैंड टीम को चेताया है.

पनेसर ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से टेस्ट सीरीज के बारे में बात की है. पनेसर ने कहा, ''भारतीय बल्लेबाज टर्न करने वाली गेंदों के खिलाफ अटैक करना चुनते हैं. भारत के लिए सबसे अहम रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा स्पिन पिचों पर डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं है. रोहित शर्मा का रिकॉर्ड लाजवाब है.''

भारत का प्लान बी

इंग्लैंड के पास भारत को रोकने का एकमात्र जरिया रोहित शर्मा को जल्दी आउट करना है. पनेसर ने कहा, ''अगर इंग्लैंड की टीम भारत में सीरीज जीतने के सपने को पूरा करना चाहती है तो उसे हर हार में रोहित शर्मा को जल्दी आउट करना होगा. रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने पर टीम इंडिया को प्लान बी अपनाना पड़ेगा. भारत के युवा बल्लेबाज दबाब में आ जाएंगे और यही इंग्लैंड के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है.''

बता दें कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए ही यह सीरीज बेहद अहम है. अगर इंग्लैंड इस सीरीज को जीतने में कामयाब नहीं हो पाती है तो फिर उसके लिए फाइनल में पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर रह जाएगी. भारत के साथ भी ऐशी ही स्थिति है. भारत को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में इस सीरीज में जीत हासिल करनी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget