एक्सप्लोरर

ENG Vs PAK: पाकिस्तान की एक और करारी हार, बाबर आजम का शतक गया बेकार, इंग्लैंड ने वनडे सीरीज 3-0 से जीती

ENG Vs PAK: बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 158 रन की पारी खेली. लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया.

ENG Vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम के हारने का सिलसिला तीसरे वनडे में भी जारी रहा. इंग्लैंड ने पाकिस्तानी टीम को आखिरी वनडे में तीन विकेट से मात दी. इसके साथ ही इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहा है. इंग्लैंड की जीत के हीरो विन्स रहे जिन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा. 

विन्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 332 रन के लक्ष्य को 48 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर दिया. विन्स के 95 गेंदों पर 102 रन के सामने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की 158 रन की पारी फीकी पड़ गयी.

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 331 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. लेकिन एक तरह से इंग्लैंड की बी टीम ने उसे छोटा साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले इंग्लैंड की मुख्य टीम के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. पूरी टीम के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड ने नए खिलाड़ियों के साथ सीरीज में उतरने का फैसला किया था.

बेकार गया बाबर आजम का शतक

इंग्लैंड का स्कोर 24 ओवर के बाद पांच विकेट पर 165 रन था लेकिन इसके बाद विन्स ने लुईस ग्रेगरी (77) के साथ 129 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. विन्स को हारिस रऊफ (65 रन देकर चार) ने मिड ऑफ पर कैच कराया जबकि ग्रेगरी भी गेंद हवा में लहरा गये. तब इंग्लैंड लक्ष्य से 29 रन पीछे था.

क्रेग ओवरटन (नाबाद 18) और ब्रेडन कार्स (नाबाद 12) ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया. कार्स ने इससे पहले 61 रन देकर पांच विकेट भी लिये थे.

इससे पहले पाकिस्तानी पारी का आकर्षण बाबर का शतक और मोहम्मद रिजवान (74) के साथ उनकी 179 रन की साझेदारी रही. इंग्लैंड की तरफ से कार्स के अलावा सादिक महमूद ने 60 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

पाकिस्तान को पहले दोनों वनडे में भी हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज भी खेली जाएगी.

Tokyo Olympic 2020: रोजर फेडरर टोक्यो ओलंपिक से पीछे हटे, नोवाक जोवोकिच का खेलना भी तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान
Rajasthan Budget 2026 Live: लखपति दीदियों के लिए बहुत बड़ा ऐलान, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए CPR ट्रेनिंग अनिवार्य! जानें और क्या मिला
Live: लखपति दीदियों के लिए बहुत बड़ा ऐलान, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए CPR ट्रेनिंग अनिवार्य! जानें और क्या मिला
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वीडियोज

Delhi Rohini Accident: Delhi में फिर मौत का गड्ढा, खुले मेनहोल में गिराने से युवक की मौत | Manhole
Russian Oil Angle पर Relief? India के कुछ Exports को US Tariff Refund मिल सकता है | Paisa Live
India-US Trade Deal में नया Twist, Pulses Entry या Farmers Shield? | Paisa Live
Gold बन गया Safe Haven: Equity Investors क्यों हो रहे है Careful? | Paisa Live
Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान
Rajasthan Budget 2026 Live: लखपति दीदियों के लिए बहुत बड़ा ऐलान, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए CPR ट्रेनिंग अनिवार्य! जानें और क्या मिला
Live: लखपति दीदियों के लिए बहुत बड़ा ऐलान, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए CPR ट्रेनिंग अनिवार्य! जानें और क्या मिला
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
'I Love Her', क्रैश हो रहा था प्लेन, पायलट के मुंह से निकला पत्नी के लिए मैसेज, वीडियो वायरल
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
'टाइम तो कभी खराब नहीं था...' तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल
तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल, बुरे वक्त को लेकर कही थी ये बात
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Heart Attack Warning: हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान
हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान
किताब लिखने से लेकर छापने तक, क्या होता है पूरा प्रोसेस? नरवणे विवाद के बीच समझिए
किताब लिखने से लेकर छापने तक, क्या होता है पूरा प्रोसेस? नरवणे विवाद के बीच समझिए
Embed widget