एक्सप्लोरर

ENG vs PAK: इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के आगे 174 पर ढेर हुआ पाकिस्तान

स्टुअर्ट ब्रॉड , क्रिस वोक्स और जेम्स एंडरसन के तीन-तीन विकेट के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन टी तक पाकिस्तान की पारी को 174 पर समेट दिया. पाकिस्तान के लिए शादाब खान (56) ही टिककर खेल पाए.

सीरीज का पहला मैच नौ विकेट से गंवाने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने आज सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी की जिसका उन्हें पूरा फायदा मिला. ब्रॉड ने 38, एंडरसन ने 43 जबकि वोक्स ने 55 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किए.

शुरूआती स्पैल में ब्रॉड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इमाम उल हक (00) को स्लिप में खड़े कप्तान जो रूट के हाथों कैच कराया. इसके बाद उन्होंने अजहर अली (02) को LBW कर स्कोर दो विकेट पर 17 रन कर दिया.

ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के 14 ओवर के स्पैल की गेंदबाजी के बाद आए वोक्स ने हैरिस सोहेल (28) और असद शाफिक (27) को स्लिप में कैच करा पवेलियन की राह दिखायी.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और लंच के समय पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 68 रन था.

लंच के बाद एंडरसन ने कप्तान सरफराज अहमद (14) को बोल्ड किया. बाबर आजम की जगह टीम में शामिल हुए उस्मान सलाहुद्दीन भी अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में छाप छोड़ने में नाकाम रहे. उन्हें चार रन के स्कोर पर ब्रॉड ने पगबाधा किया.

फहीम अशरफ को खाता खोलने से पहले ही एंडरसन ने पवेलियन भेज दिया. पाकिस्तान के सात विकेट 79 रन पर गिर गए थे जिसके बाद शादाब ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर 95 रन जोड़े. शादाब आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे जिनका विकेट सैम कुरेन ने लिया. पहला टेस्ट खेल रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज कुरेन को चोटिल ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड को लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज में हार से बचने के लिए यह मैच जीतना होगा.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने इस मैच में उतरने के साथ ही लगातार 154 टेस्ट खेलने का नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया. उनसे पहले यह रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर के नाम था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget