पाकिस्तान में सीरीज खेलने के लिए तैयार है इंग्लैंड, कोच ने दिए इस सीरीज के संकेत
इंग्लैंड ने पिछले 15 साल से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. लेकिन अब वर्ल्ड कप विजेता टीम पाक का दौरा करने के लिए तैयार है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से 2022 की निर्धारित सीरीज से पहले पाकिस्तान का दौरा करने की अपील की है. इंग्लैंड के कोच ने संकेत दिए हैं कि उनकी टीम को पाकिस्तान में ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज खेलने में कोई हर्ज नहीं है. इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड का कहना है कि उन्हें 2022 की सीरीज से पहले पाकिस्तान में ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज खेलने से कोई समस्या नहीं है.
इंग्लैंड 2005-06 से सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर पाकिस्तान दौरे पर नहीं गया है. लेकिन पिछले कुछ समय में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने दो साल में देश का दौरा करने की उम्मीद जताई है. पाकिस्तान के दौरे को लेकर सिल्वरवुड ने कहा,
इंग्लैंड के कोच ने साफ किया है कि उन्हें पाकिस्तान दौरे को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा,
सिल्वरवुड ने संकेत किए कि उनकी टीम उलट दौरा करने की राह पर है. कोच ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज पाकिस्तान की सपाट पिचों पर खेलने के लिए बेताब हैं. उन्होंने कहा,
सिल्वरवुड के बयान से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने ईसीबी से आग्रह किया था कि 2022 दौरे से पहले पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने पर विचार करें. दोनों टीमें अभी इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रही हैं जिसकी शुरुआत बुधवार को मैनचेस्टर में हुई.
कोरोना वायरस की वजह से ईसीबी को भारी नुकसान, सैलरी में कटौती समेत उठाए जाएंगे कड़े कदम

















