एक्सप्लोरर

विदेश में पहले क्लीन स्वीप के साथ धोनी ने तय किया अपना लक्ष्य

विदेश में पहले क्लीन स्वीप के साथ धोनी ने तय किया अपना लक्ष्य

विदेश में पहले क्लीन स्वीप के साथ धोनी ने तय किया अपना लक्ष्य

हरारेः तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर धोनी ने 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया. खास बात ये रही कि बतौर कप्तान पहली बार धोनी ने विदेश में क्लीन स्वीप किया और इसी के साथ उनकी कप्तानी पर उठ रहे सवालों पर भी फिलहाल ब्रेक लग गया.


धोनी ने मैदान पर शानदार वापसी की है और अपने दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया. जिम्बाब्वे सीरीज से पहले धोनी की वनडे कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा था. वजह वो डेढ़ साल से कोई वनडे सीरीज नहीं जीते थे.


जिम्बाब्वे में युवा टीम के साथ उन्होंने वापसी की. बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन कप्तानी में धोनी ने कमाल कर दिया. धोनी ने जिम्बाब्वे को 3-0 से वनडे सीरीज में हराया. बतौर कप्तान धोनी ने पहली बार विदेश में किसी टीम का क्लीन स्वीप किया.


खास बात ये है कि धोनी यहां रुकने वाले नहीं उन्हें अभी दूर तक जाना है. धोनी बता चुके हैं कि उनका लक्ष्य अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी है.


जिसके लिए सिर्फ मैदान पर नहीं. मैदान के बाहर भी माही जमकर मेहनत कर रहे हैं.


धोनी Vs विराट


धोनी ने युवा टीम को जिम्बाब्वे में जीत दिलाकर अपना टेस्ट पास कर लिया है. अब बारी टेस्ट कप्तान विराट की है. जिन्हें अगले महीने वेस्टइंडीज जाकर 4 टेस्ट की सीरीज खेलनी है


टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि विराट को सभी


फॉर्मेट का कप्तान बना देना चाहिए. लेकिन धोनी की वनडे और टी-20 कप्तानी छीनना फिलहाल किसी के बस की बात नहीं लगती.


धोनी ने टी-20 विश्व कप में इसी साल टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था. धोनी ने टी-20 एशिया कप भी जीता. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को भी टी-20 सीरीज में हराया. रही बात वनडे की तो उसमें भी धोनी जीत की पटरी पर लौट आए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से उनका आत्मविश्वास लौट आया है. अब धोनी का अगला लक्ष्य होगा न्यूजीलैंड सीरीज जो सितंबर में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट
अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'7,000 के पेट्रोल से पता चली पैसों की कीमत...' वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपने बेटों से जुड़ा किस्सा
'7,000 के पेट्रोल से पता चली पैसों की कीमत...' वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपने बेटों से जुड़ा किस्सा
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
Embed widget