एक्सप्लोरर

SA vs AUS: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

David Warner: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में डेविड वॉर्नर के बल्ले से 93 गेंदों में 106 रनों की पारी खेलने के साथ सचिन तेंदुलकर के भी एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

David Warner ODI Record: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली. वॉर्नर ने अपने इस शतक के दम पर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वॉर्नर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वॉर्नर के बल्ले से अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 93 गेंदों में शानदार 106 रनों की पारी खेली.

डेविड वॉर्नर का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 46वां शतक था. वॉर्नर ने अब तक वनडे में 20, टेस्ट में 25 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक लगाया है. सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 45 शतक लगाए थे. वॉर्नर अब मौजूदा एक्टिव खिलाड़ियों में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में भी जो रूट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भी बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में छठे स्थान पर मौजूद हैं. रोहित ने अब तक 39 शतक तीनों फॉर्मेट में मिलाकर ओपनर के तौर पर लगाए हैं.

वॉर्नर और लाबुशेन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा वनडे भी जीता

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की बात की जाए तो डेविड वॉर्नर के 106 और मार्नश लाबुशेन की 124 रनों की पारी के दम पर कंगारू टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 392 रनों का विशाल स्कोर बना दिया था. इसके बाद मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम 41.5 ओवरों में 269 रन बनाकर सिमट गई थी. इस जीत के साथ अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर किंग कोहली की नज़र, पाकिस्तान के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget