एक्सप्लोरर

क्रिकेट : विराट ने कप्तानी की कमान, देश ने देखा घरेलू सत्र का गोल्डन पीरियड

साल की शुरुआत वैसी नहीं रही थी, जैसा अंत रहा. मैदान से बाहर भारत ने काफी कुछ देखा. भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2017 एक ऐसा साल रहा है जहां उसने वो मुकाम हासिल किया जिसे पाने का सपना हर टीम देखती है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2017 एक ऐसा साल रहा है जहां उसने वो मुकाम हासिल किया जिसे पाने का सपना हर टीम देखती है. साल का अंत होने तक टीम ने विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत को और मजबूत किया.

हालांकि, भारत ने अधिकतर क्रिकेट अपने घर में खेली, लेकिन जो हासिल किया वो घर में गोल्डन पीरियड से कम नहीं है. एक भी द्विपक्षीय सीरीज में हार नहीं मिली, टेस्ट में कोई भारत को मात नहीं दे पाया, टी-20 में टीम ने अपने वर्चस्व को और मजबूत किया, जो टीम सामने आई उसे हार मिली.

बीसीसीआई की कमान सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर के हाथों से छीन ली

साल की शुरुआत वैसी नहीं रही थी, जैसा अंत रहा. मैदान से बाहर भारत ने काफी कुछ देखा. दो जनवरी को ही बीसीसीआई की बागडोर सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर के हाथों से छीन ली. ठाकुर के साथ अजय शिर्के भी सचिव पद से हटा दिए गए. लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर अमल में चूक के चलते बीसीसीआई को काफी कुछ झेलना पड़ा.

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तानी से दिया इस्तीफा

इस बीच मैदान के अंदर भी काफी कुछ हुआ. देश को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वनडे और टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. देश ने जिस शख्स को सिर्फ और सिर्फ कप्तान के रूप में देखा वो स्वेच्छा से अपना पद एक युवा और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को देने को तैयार हो गया.

टेस्ट कप्तान कोहली ने इस बागडोर को सीमित ओवरों में बखूबी संभाला और पहली सीरीज में इंग्लैंड को मात दी. इंग्लैंड को वनडे और टी-20 में शिकस्त देने के बाद भारत ने टेस्ट में अपने विजय क्रम को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में भी जारी रखा.

आस्ट्रेलिया के रूप में उसके लिए ऐसी चुनौती खड़ी थी जो बेहद मुश्किल थी. आस्ट्रेलिया ने पुणे में खेले गए पहले मैच को जीतकर बता दिया कि भारत उसे किसी भी कीमत में हल्के में नहीं ले सकता. एक मुश्किल पिच पर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के सामने आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ शतकीय पारी खेल मैच अपने नाम कर ले गए. लेकिन, भारत ने यहां हार नहीं मानी और फिर शानदार वापसी करते हुए चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया.

पाकिस्तान ने पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हराया

बेहतरीन फॉर्म के साथ भारतीय टीम इंग्लैंड की जमीन पर चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने पहुंची. भारत इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. उम्मीद के मुताबिक उसने प्रदर्शन भी किया और फाइनल में जगह बनाई, लेकिन फिर वो हुआ जो किसी ने नहीं सोचा था. फाइनल भारत और पाकिस्तान जैसे दो चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वियों के बीच था. पाकिस्तान ने इस मैच में भारत को एकतरफा मात दी और पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हराया और पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

मैदान पर टीम की हार से मायूस प्रशंसकों को इसी दौरान एक और झटका लगा. टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच मनमुटाव की खबरों ने बाजार गर्म किया. इस विवाद पर कुंबले ने अपना इस्तीफा देकर मुहर लगाई जिसमें उन्होंने कोहली के साथ मनमुटाव की बातों को सरेआम कबूला.

इंग्लैंड से टीम बिना मुख्य कोच के वेस्टइंडीज पहुंची. जहां वनडे सीरीज में उसने मेजबानों को 3-1 से हराया, लेकिन इकलौते टी-20 में हार गई.

शास्त्री को कोच पद का कार्यभार मिला

घर लौटते ही कोच का मुद्दा फिर गरमाया और टीम के पूर्व निदेशक रहे रवि शास्त्री ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन दाखिल किया. पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इस रेस में शामिल हुए, लेकिन कोहली के पसंदीदा शास्त्री को कोच पद का कार्यभार मिला. विवाद सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ. कोच चुनने वाली सीएसी ने जहीर खान और राहुल द्रविड़ को टीम के गेंदबाजी और बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर चुना. लेकिन मुख्य कोच शास्त्री, भरत अरुण को गेंदबाजी कोच के रूप में चाहते थे, अंतत: उन्हीं की सुनी गई और अरुण ड्रेसिंग रूम पहुंच गए.

शास्त्री का कोच के तौर पर पहला दौरा श्रीलंका का था. भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से मात दी. इसके बाद वनडे सीरीज में भी भारत ने श्रीलंका को 5-0 और एक मात्र टी-20 में भी मात दी.

वनडे सीरीज पर भारत ने 4-1 से कब्जा जमाया

श्रीलंका से लौटने के बाद भारत ने एक बार फिर आस्ट्रेलिया की मेजबानी की और उसे सीमित ओवरों में करारी शिकस्त दी. वनडे सीरीज पर भारत ने 4-1 से कब्जा जमाया. इस वनडे सीरीज में कोलकाता में खेल गए मैच में कुलदीप यादव ने हैट्रिक ली. वह वनडे में भारत के लिए हैट्रिक लगाने वाले तीसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले, चेतन शर्मा और कपिल देव ने वनडे में भारत के लिए हैट्रिक ली थी. भारत ने वनडे के बाद आस्ट्रेलिया को टी-20 में भी मात दी.

आस्ट्रेलिया की मेजबानी के बाद भारत ने तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी की और खेल के दोनों प्रारूप में उसे शिकस्त दी. इस टी-20 सीरीज के दिल्ली में खेले गए पहले मैच में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

भारत ने लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीती

तकरीबन तीन महीने बाद भारत और श्रीलंका के बीच फिर तीनों प्रारूप में सीरीज खेली गई, लेकिन इस बार मेजबान भारत था. भारत ने अपने घर में श्रीलंका को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से धूल चटाई. भारत की यह लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीत थी और इसी के साथ उसने आस्ट्रेलिया के लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के रिकार्ड की बराबरी कर ली.

भारत का विजय क्रम यहीं नहीं रुका. उसने श्रीलंका को वनडे सीरीज में 2-1 और टी-20 में 3-0 से मात देते हुए साल का अंत द्विपक्षीय सीरीज में अपारिजत रहते हुए किया. भारत ने साल का अंत टेस्ट में पहले स्थान तथा टी-20 और वनडे में दूसरे स्थान के साथ किया.

भारत ने अपनी बादशाहत का लोहा मनवाया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत ने इस साल जो प्रदर्शन किया और अपनी बादशाहत का लोहा मनवाया उसे देखते हुए भारत से अगले साल भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी. हालांकि, अगले साल उसे अधिकतर क्रिकेट घर से बाहर खेलनी है, जो इस युवा और संतुलित मानी जाने वाली टीम की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget