एक्सप्लोरर

Coronavirus: ओलंपिक खेलों के टलने की संभावना बढ़ी, अमेरिका, जर्मनी समेत कई देशों ने किया विरोध

Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई देश अपने खिलाड़ी की सुरक्षा के साथ समझौता करने को तैयार नहीं है. कनाडा, अमेरिका पहले ही ओलंपिक समिति को कड़ा संदेश दे चुके हैं.

Coronavirus: कोरोना वायरस के कहर की वजह से इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के टलने की संभावना काफी बढ़ गई है. ब्रिटिश ओलंपिक संघ के प्रमुख ने साफ किया है कि वह ऐसे हालात अपने खिलाड़ियों को ओलंपिक में नहीं भेजेंगे. जर्मनी और न्यूजीलैंड ने भी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से इस साल होने वाले आयोजन को रद्द करने की अपील की है.

बीओए प्रमुख ह्यूज राबर्टसन ने कहा, ''एथलीट को एक साथ अभ्यास करने में असमर्थता हो रही. ब्रिटेन में आने वाले हफ्तों में कोरोना वायरस की स्थिति और खराब होने की आशंका है जिससे 24 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए टीम को जापान भेजने की बहुत कम संभावना है.''

कनाडा, अमेरिका पीछे हट चुके हैं.

न्यूजीलैंड एथलीट आयोग ने देश के खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया जानने के लिये सर्वे किया था. न्यूजीलैंड ओलंपिक समिति के सीईओ कारेन स्मिथ ने टोक्यो ओलंपिक को टालने का समर्थन करने के उनके फैसले का स्वागत किया. स्मिथ ने कहा, ''हमारी पहली और प्रमुख प्राथमिकता खिलाड़ी हैं. यह हमारे लिये महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें बात करने का मौका दें. हम उनके हर परिस्थिति के लिये तैयार रहने के जज्बे का सम्मान करते हैं. हम जानते हैं कि इस बदलाव से गुजरना आसान नहीं होगा.''

जर्मनी के राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अल्फोंस होर्मन ने टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टालने की मांग की है. इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में लचर रूख अख्तियार करने पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को फटकार लगाई.

कनाडा और आस्ट्रेलिया पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस महामारी के कारण बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए वे अपने खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिये नहीं भेजेंगे. वहीं ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने जा रहे जापान का कहना है कि वह हालात के मद्देनज़र ही कोई फैसला लेगा.

Olympic संघ को इस देश ने दिया कड़ा संदेश, खेलों में खिलाड़ी नहीं भेजने का फैसला किया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget