एक्सप्लोरर

संजय बांगड़ बोले, 'लगातार बेहतर प्रदर्शन की चाह कोहली को बनाती है खास'

टीम इंडिया सहायक कोच संजय बांगर ने भी कहा है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की चाह में कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल का स्तर बहुत ऊंचा उठा लिया है.

टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस ने एक सपना सजाया था कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत के साथ एमएस धोनी को रांची के मैदान से विदाई देगी. धोनी की यादगार विदाई तो इस मैदान पर नहीं हो पाई लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने धोनी के इस यादगार मैच में एक बार फिर कमाल का शतक जड़ दिया.

भले ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में 32 रनों से हार मिली हो लेकिन फिर भी विराट की इस पारी की हर तारीफ है. टीम इंडिया सहायक कोच संजय बांगर ने भी कहा है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की चाह में कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा उठा लिया है कि कई बार उनके साथी खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन भी खास नहीं लगता.

कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एक और शतक जमाते हुए 95 गेंद में 123 रन बनाये लेकिन भारतीय टीम 32 रन से हार गई.

कोहली इस श्रृंखला में दो शतक और एक 40 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं.

बांगड़ ने कहा,‘‘ऐसा नहीं है कि हम एक ही खिलाड़ी पर निर्भर हैं लेकिन विराट ने अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा उठा लिया है कि कई बार दूसरों का अच्छा प्रदर्शन भी खास नहीं लगता.’’

यह पूछने पर कि कोहली को क्या बात खास बनाती है, बांगड़ ने कहा कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में रहता है.

उन्होंने कहा,‘‘वह अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार की कोशिश में रहता है और नियमित तौर पर ऐसा करता है. यही वजह है कि उसके खेल का स्तर इतना ऊंचा है.’’

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. बांगड़ ने कहा,‘‘जब वह बल्लेबाजी कर रहा था तो लग रहा था कि हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे. टास जीतकर क्षेत्ररक्षण भी इसलिये चुना कि ओस का पहलू दिमाग में था.’’

उन्होंने कहा,‘‘मैदानकर्मियों ने ऐसा कहा था क्योंकि कल बहुत ओस थी लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं था. लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो रहा था. विराट कुछ देर और रहता तो हम दबाव में नहीं आते.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget