एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: नखरेबाज पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार, पर ICC के सामने रखी शर्तें!

Champions Trophy 2025 Hybrid Model: पाकिस्तान के नखरे अभी तक कम नहीं हुए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह हाइब्रिड मॉडल के लिए मान गया है. लेकिन आईसीसी के सामने दो शर्तें रखी हैं.

Champions Trophy 2025 Hybrid Model: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मामले में नया मोड़ आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार है. लेकिन उसने आईसीसी के सामने दो शर्तें रखी हैं. हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल फैसला शनिवार रात या रविवार सुबह तक बता सकती है. पीसीबी ने लेकिन दो शर्तें रखकर हाइब्रिड मॉडल की तैयार पर विचार किया है.

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था. इसके बाद से काफी विवाद हुआ. पीसीबी अब हाइब्रिड मॉडल की तरफ बढ़ रहा है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक उसने आईसीसी के सामने दो शर्तें रखी हैं. पीसीबी का कहना है कि अब 2031 तक अगर भारत में कोई टूर्नामेंट होता है तो उसके लिए भी हाइब्रिड मॉडल लागू होना चाहिए.

भारत को लेकर है पीसीबी की पहली शर्त -

पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल के लिए दो शर्तें रखी हैं. उसकी पहली शर्त भारत को लेकर है. रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी का कहना है कि वह 2031 तक आईसीसी के टूर्नामेंट्स के लिए भारत नहीं जाएगी. बोर्ड ने कहा है कि अगर भारत में आईसीसी के किसी टूर्नामेंट का आयोजन होता है तो उसके लिए भी हाइब्रिड मॉडल लागू हो. वो अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी. लेकिन इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

टीम इंडिया कहां खेलेगी अपने मैच -

भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेल सकती है. इसको लेकर पीसीबी की यूएई बोर्ड से बातचीत चल रही है. आईसीसी इसके लिए पाकिस्तान को और फंड दे सकता है. उसने पहले ही होस्टिंग के लिए काफी पैसा दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टेडियम्स पर काफी पैसा खर्च किया है. उसे नए सिरे से तैयार करवाया है.

यह भी पढ़ें : IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान ने भारत को 44 रनों से हराया, एशिया कप के सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दर्ज की जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget