एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025 Squad: इंग्लैंड की चैंपियंस ट्रॉफी टीम ने चौंकाया, इन 3 खिलाड़ियों एंट्री करेगी हैरान

England ODI Full Squad: इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित की है. इंग्लैंड की टीम में तीन खिलाड़ियों की चौंकाने वाली एंट्री हुई है.

England Full Squad Champions Trophy 2025: इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा की है. टीम ने जोस बटलर को कप्तानी सौंपी है. भारत और इंग्लैंड के बीच जनवरी 2025 से टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी. जबकि फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी है. इंग्लैंड की टीम में तीन खिलाड़ियों की सरप्राइजिंग एंट्री हुई है. इसमें पहला नाम जो रूट का है. रूट ने इंग्लैंड के लिए आखिरी वनडे नंबर 2023 में खेला था. लेकिन अब वे टीम में वापसी कर चुके हैं. उनके साथ-साथ जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन को भी मौका मिला है.

जो रूट लंबे वक्त से इंग्लैंड की वनडे टीम से बाहर चल रहे थे. हालांकि वे इस दौरान टेस्ट टीम का जरूर हिस्सा रहे. लेकिन अब चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में एंट्री ले ली है. इंग्लैंड ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेली. लेकिन रूट इन दोनों ही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे. हालांकि वे अब पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए जरूर नजर आएंगे. रूट अनुभवी खिलाड़ी हैं. वे इंग्लैंड के लिए वनडे में 6522 रन बना चुके हैं. इस दौरान 16 शतक और 39 अर्धशतक जड़े हैं.

इंग्लैंड ने बेथेल और ओवरटन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दिया मौका -

इंग्लैंड टीम ने महज 21 साल के जैकब बेथेल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मौका दिया है. उनके पास अभी इंटरनेशनल मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है. बेथेल ने 8 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 167 रन बनाए. इसके साथ ही 4 विकेट भी लिए. अब वे चैंपियंस ट्रॉफी की टीम का हिस्सा हैं. ओवरटन की बात करें तो वे 30 साल के हैं. उन्होंने अभी तक टीम के लिए सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 1 विकेट लिया है. वे बॉलिंग ऑलराउंडर हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम : जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट , साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG Full Squad: इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए घोषित की टीम, वनडे-टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे बटलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget