एक्सप्लोरर

Test Cricket: भारत के टेस्ट क्रिकेटरों पर होगी पैसे की बारिश, निकली बम्पर लॉटरी

Test Cricket: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टेस्ट क्रिकेटरों के लिए शानदार योजना लॉन्च करने का प्लान बनाया है.

Test Cricket: भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से धराशाई कर दिया है. वहीं धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने सीरीज की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, जिसमें इंग्लैंड की टीम को पारी और 64 रन से करारी हार का स्वाद चखना पड़ा है. भारत की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बहुत बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि बोर्ड अब 'टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना' लॉन्च करने वाला है, जिसके तहत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को खूब फायदा होगा.

टेस्ट क्रिकेटरों की बम्पर लॉटरी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस नई योजना का X पर ऐलान करते हुए लिखा, "मुझे यह बताने में बेहद खुशी हो रही है कि मेंस क्रिकेट टीम के लिए 'टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना' शुरू की जा रही है. इससे हमारे खिलाड़ियों को अधिक वित्तीय सहायता मिलेगी और उनके करियर में स्थिरता आ सकेगी. 'टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना' 2022-2023 सीजन से मान्य होगी. इस योजना के तहत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख प्रति मैच की फीस के अलावा एक अन्य इनाम भी दिया जाएगा."

कैसे होगा भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों को फायदा?

मौजूदा समय की बात की जाए तो अभी टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को एक मैच के लिए 15 लाख रुपये फीस मिलती है, लेकिन अब इन खिलाड़ियों के पास इंसेंटिव पाने का भी मौका होगा. इस योजना से एक अहम पहलू भी जोड़ा गया है. अगर कोई खिलाड़ी पूरे सीजन में 75 प्रतिशत या उससे अधिक मैच खेलता है तो उन्हें प्रत्येक मैच के लिए 45 लाख रुपये की राशि इंसेंटिव के तौर पर मिलेगी. दूसरी ओर प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. 

अगर कोई खिलाड़ी 50 प्रतिशत मैच खेलता है तो उसे प्रति मैच 30 लाख रुपये दिए जाएंगे और प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को 15लाख रुपये प्रति मैच इंसेंटिव के तौर पर मिलेंगे. अगर कोई खिलाड़ी पूरे सीजन में 50 प्रतिशत से कम मैच खेलता है तो उसे कोई इंसेंटिव नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: धर्मशाला में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 112 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget