एक्सप्लोरर

बीसीसीआई ने की खास तैयारी, इन बड़े बदलावों के साथ भारत में होगी क्रिकेट की वापसी

इस साल की शुरुआत से ही भारत में किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है. लेकिन अब बीसीसीआई ने क्रिकेट की वापसी का रास्ता तैयार कर लिया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने देश में घरेलू क्रिकेट की वापसी का रोडमैप तैयार कर लिया है. बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस की वजह से रणजी ट्राफी के 2020-21 के सीजन का आयोजन बायो बबल में होगा. फरवरी के बाद से ही भारत में क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है.

लेकिन अब घरेलू सीजन का आयोजन केवल उन्हीं शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा, जिनमें कम से कम तीन मैदान, पर्याप्त होटल और आपातकाल के लिए अच्छे अस्पताल हों. मैचों के दौरान स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

रणजी ट्रॉफी के प्रारुप में बदलाव किया जाएगा और यह चार ग्रुपों के बजाय यह टूर्नामेंट जोन के आधार पर खेला जाएगा. इसका मतलब है कि लीग मैचों के लिए एक जोन की टीम को एक ही शहर में इकट्ठा होना होगा.

बायो बबल में होंगे सारे टूर्नामेंट

बीसीसीआई की शनिवार को हुई मीटिंग में यह फैसले लिए गए. एक सूत्र ने कहा, " कोविड-19 के कारण 2020-21 के घरेलू सत्र में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है क्योंकि कोई नहीं जानता कि हम सभी के लिए क्या सही है. फिर भी, हमने जनवरी में रणजी ट्रॉफी और संभवत : सीनियर महिला टूर्नामेंट के लिए अस्थायी रूप से कराने का फैसला किया है. किस तारीख से यह शुरू होगा इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है लेकिन इसे अगले साल की शुरुआत में खेला जाएगा. हालांकि, जनवरी में यह कोविड की स्थिति पर निर्भर करेगा."

उन्होंने कहा, "रणजी ट्रॉफी का पुराना प्रारूप बदल जाएगा और मैच अब बायो-बबल और प्रत्येक जोन के एक शहर में खेले जाएंगे ताकि टीमों और मैच अधिकारियों को होटल और मैदान के बीच कम से कम दूरी तय करनी पड़े. शहरों को चुनने की शर्त यह है कि उनके पास आपातकाल के लिए कम से कम तीन अच्छे कोविड अस्पताल होने चाहिए. किसी भी दर्शक को मैदान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी."

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अगले साल मार्च-अप्रैल तक जूनियर लेवल के टूर्नामेंट का आयोजन नहीं होगा.

आम तौर पर घरेलू क्रिकेट अगस्त के बीच में शुरू होती है. पिछले साल इसकी शुरुआत दिलीप ट्रॉफी के साथ 17 अगस्त को हुई थी जबकि रणजी ट्रॉफी नौ दिसंबर से शुरू हुई थी. रणजी ट्रॉफी में 38 टीमें भाग लेती है और इसे छह क्रिकेट जोन में बांटा गया है, जिसमें ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल और नई नॉर्थ-ईस्ट जोन की टीमें शामिल है.

IPL 2020: केएल राहुल ने खोला सबसे बड़ा राज, बताया शमी ने कैसे दिलाई कमाल की जीत

SRH vs KKR: हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को मैच फिनिश नहीं कर पाने का अफसोस, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget