एक्सप्लोरर

BBL 08 Final: गेंदबाज़ों के कमाल से मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीता बिग बैश लीग खिताब

डेनिएल क्रिस्टियन के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को यहां मेलबर्न स्टार्स को 13 रनों से मात देकर बिग बैश लीग (बीबीएल) के आठवें सीजन का खिताब जीत लिया

हरफनमौला खिलाड़ी डेनिएल क्रिस्टियन के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को यहां मेलबर्न स्टार्स को 13 रनों से मात देकर बिग बैश लीग (बीबीएल) के आठवें सीजन का खिताब जीत लिया. रेनेगेड्स की टीम ने पहली बार बीबीएल ट्रॉफी जीती है.

रेनेगेड्स ने पहली पारी में पांच विकेट के नकसान पर 145 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई. क्रिस्टियन को नाबाद 38 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेनेगेड्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 16 रनों के कुल योग पर मार्कस हैरिस (12) के रूप में पहला विकेट खोया. रेनेगेड्स के नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और 10.2 ओवर में ही उसका स्कोर पांच विकेट पर 65 रन हो गया.

इसके बाद, क्रिस्टियन ने टॉम कूपर के साथ मिलकर अपनी टीम की लड़खड़ाती पारी को संभला और छठे विकट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. कूपर ने दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 43 रनों को योगदान दिया.

क्रिस्टियन ने 30 रनों की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया.

स्टार्स की ओर से एडम जम्पा और जैक्सन बर्ड ने 2-2 विकेट चटकाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की शुरुआत बहुत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (39 रन) ने बेन डंक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रनों की बड़ी सोझेदारी की.

कैमरन ब्वॉयस ने स्टोइनिस को आउट करने रेनेगेड्स को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई. इसके बाद, स्टार्स का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया.

रेनेगेड्स ने जबरदस्त वापसी की और महज 5 ओवर के अंदर 17 रन के अंतराल में स्टार्स के 7 विकेट गिरा दिए. 45 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाने वाले डंक भी अपनी टीम को संभाल नहीं पाए.

क्रिस्टियन, ब्वॉयस और क्रिस ट्रिमेन ने रेनेगेड्स की तरफ से दो-दो विकेट लिए जबकि हैरी गुर्नेई को एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget