एक्सप्लोरर

एडम गिलक्रिस्ट ने जो कहा वह सुन फूले नहीं समाएंगे ऋषभ पंत, भयंकर दुर्घटना और कमबैक पर दिया ये बयान

Rishabh Pant comeback: ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपना टेस्ट रिटर्न किया था. अब एक दिग्गज प्लेयर ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं.

Rishabh Pant greatest comeback in history: ऋषभ पंत एक ऐसा नाम, जिन्होंने अपनी किस्मत खुद बदली है. दिसंबर 2022 में जिस अंदाज में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई उसके बाद कोई और व्यक्ति होता तो शायद दोबारा क्रिकेट खेलने के बारे में सोचता भी नहीं. मगर पंत ने वापसी के बाद अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में 109 रन बनाए थे. अब दुनिया के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक, एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के इस तूफानी बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है.

महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने क्लब पेरियार पॉडकास्ट पर ऋषभ पंत के जज्बे की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, "इतिहास के सबसे यादगार रिटर्न में से एक. मैं इतना कहना चाहूंगा कि मानसिक और शारीरिक रूप से ऐसी क्षति पहुंचने के बाद इससे ज्यादा शानदार रिटर्न किसी का नहीं हो सकता. कार दुर्घटना के 620 दिन के बाद उन्होंने वापसी की है. वो उस टीम इंडिया में वापस आ गए हैं जो अपने घर पर लगातार 17 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है."

इस पॉडकास्ट पर इस तथ्य पर भी चर्चा हुई कि भारत अपने घर पर पिछली 17 टेस्ट सीरीज में हारा नहीं है. भारत को किसी टेस्ट सीरीज में आखिरी हार 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी. उस समय एलिस्टर कुक, इंग्लैंड के कप्तान हुआ करते थे. चार मैचों की उस सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था.

ऋषभ पंत की वापसी यूं बनी यादगार

डेढ़ साल से भी ज्यादा समय बाद टेस्ट मैच खेलने आए ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 39 रन बनाए थे. मगर दूसरी पारी में उनका बल्ला जैसे आग उगल रहा था. उन्होंने 128 गेंदों में 109 रन की पारी खेलने के दौरान 13 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. यह उनका टेस्ट मैचों में छठा शतक रहा और इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सेंचुरी लगाने के मामले में एमएस धोनी की बराबरी कर ली थी.

यह भी पढ़ें:

Watch: टेस्ट क्रिकेट में वापसी की खबरों के बीच हार्दिक ने दिखाई दमदार फिटनेस, 6-पैक एब्स दिखाकर एक्टरों को किया फेल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: लगातार दूसरे मैच में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, जडेजा के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: लगातार दूसरे मैच में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, जडेजा के साथ क्रीज पर मौजूद
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget