एक्सप्लोरर

Australia Vs England Semi-Final: इंग्लैंड की नजर फाइनल पर, ऑस्ट्रेलिया से है मुकाबला

AUS vs ENG Semi-Final: विश्व कप शुरू होने से पहले यह कहा जा रहा था कि मेजबान इंग्लैंड और भारत इस खिताब के दावेदार हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने लिए संभावनाएं जगा दी हैं. मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी जबकि इंग्लैंड ने भारत और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था.

मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की टीम आज यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ष 1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2015 के फाइनल में पहुंच चुकी है, जिसमें से वह 1975 और 1996 में ही उपविजेता रही है. बाकी हर बार उसने खिताब पर कब्जा जमाया है.

दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम इससे पहले 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन तीनों बार उसे उप विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी विश्व कप के इस संस्करण के ग्रुप चरण में नौ मैचों में सात जीत और दो हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरी नंबर पर रही थी. वहीं, इंग्लैंड की टीम नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही थी.

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी जबकि इंग्लैंड ने भारत और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था. ऑस्ट्रेलिाई टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों अपना अंतिम लीग मैच 10 रनों से हार गई थी, अन्यथा वह शीर्ष स्थान के साथ लीग चरण का समापन करती.

विश्व कप शुरू होने से पहले यह कहा जा रहा था कि मेजबान इंग्लैंड और भारत इस खिताब के दावेदार हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने लिए संभावनाएं जगा दी हैं. इंग्लैंड को लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 64 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पीटर हैंड्सकॉम्ब को चोटिल शॉन मार्श की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह अब इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल सकते हैं.

वहीं, मासपेशियों में खिंचाव की शिकायत की वजह से उस्मान ख्वाजा को विश्व कप से बाहर होना पड़ा है और विकेटकीपर मैथ्यू वेड को टीम में शामिल किया गया है. इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को दोनों बार हार रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली है. पहली हार उसे भारत के खिलाफ और दूसरी हार दक्षिण अफ्रीका से मिली. ऐसे में टीम चाहेगी कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करे.

ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर अपने ओपनर डेविड वार्नर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो टूनार्मेंट के नौ मैचों में अब तक 638 रन बना चुके हैं. वहीं, गेंदबाजी में टीम को मिशेल स्टार्क से काफी उम्मीदें होगी, जो अब तक इस विश्व कप में 26 विकेट चटका चुके हैं.

दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम अपने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और जॉनी बेयरस्टो से काफी उम्मीदें लगाए होगी जो अब तक क्रमश: 500 और 462 रन जड़ चुके हैं. गेंदबाजी में जोफरा आर्चर अब तक 17 विकेट झटक चुके हैं जबकि मार्क वुड के खाते में 16 विकेट हैं.

टीम:

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, मैथ्यू वेड, नाथन लॉयन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget